Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurdaspur: मानवता शर्मसार! महिला और नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पिता के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर ले गया आरोपी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:52 AM (IST)

    Gurdaspur Crime News गुरादसपुर में दो अलग-अलग स्थानोें पर नाबालिग और महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। दोनों ही मामलोें में आरोपी फरार हैं। पहली घटन ...और पढ़ें

    गुरदासपुर में महिला और नाबालिग के साथ किया गया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
    गुरदासपुर में महिला और नाबालिग के साथ किया गया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. गुरादसपुर में दो अलग-अलग स्थानोें पर नाबालिग और महिला के साथ दुष्कर्म
    2. पिता का एक्सीडेंट का बहाना बनाकर नाबिलग को सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म
    3. आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
    4. दोनों ही मामलों में आरोपी फरार हैं।

    गुरदासपुर, जागरण संवाददाता। Gurdaspur Crime News: पंजाब के गुरादसपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरदासपुर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में एक नाबालिग और महिला से जबरन दुष्कर्म (Molestation with minor and woman) किया गया है।

    पिता का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर आरोपित नाबालिग को सुनसान जगह ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। थाना कलानौर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

    थाने के तहत आते गांव की रहने वाली नाबालिग की मां ने बताया कि वह दवा लेने के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर गई थी। इस बीच उसके रिश्तेदार ने फोन कर उन्हें घर वापस बुला लिया।

    घर पहुंचने पर उनके रिश्तेदार ने बताया कि आरोपित हीरा सिंह उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले जा रहा था। संदेह होने पर वह उसके पीछे गई तो देखा कि आरोपित का मोटरसाइकिल रास्ते में खड़ा था।

    मौके से फरार हुआ आरोपी

    उनकी बेटी रोते हुए आरोपित के पीछे-पीछे आ रही थी। उसे वहां खड़ा देखकर हीरा सिंह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने उसे बताया कि वह घर पर अकेली थी। इस दौरान हीरा सिंह घर आया और उसे पिता का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर साथ ले गया।

    खबरें और भी

    आरोपित ने गन्ने के खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Punjab: जेल से Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू पर मचा बवाल, तेज हुई सियासी हलचल; जानिए पूरा मामला

    घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

    गुरदासपुर के एक अन्य ही क्षेत्र में पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना पुराना शाला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    थाने के तहत आते गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। उसका एक बेटा है। उसके पति कहीं बाहर नौकरी करते हैं और वह अपने सास-ससुर से अलग किराये के मकान में रहती है।

    रास्ते में भी परेशान करता था आरोपी

    उसका पड़ोसी अक्सर उसे रास्ते में तंग परेशान करता था। आरोपित रात करीब 10 बजे दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुआ और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    उसके शोर मचाने पर उसका बेटा साथ वाले कमरे से मौके पर पहुंच गया। बेटे के शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें-  Punjab: लॉरेंस बिश्नोई Viral Video मामला, IG बोले- पंजाब की जेलों में नहीं बनाई गई वीडियो