यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AIEEA PG 2024: एनटीए ने एआईईईए पीजी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की शुरू, इस तारीख तक जमा कर सकेंगे फार्म
एनटीए (NTA) ने एआईईईए पीजी (AIEEA PG) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 11 मई शाम 5 बजे तक रहेगी। गलत आवेदन पत्र अस्वी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA PG) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
पंजीकरण की अंतिम तारीख 11 मई शाम 5 बजे तक रहेगी। गलत आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सावधानीपूर्वक सटीक विवरण के साथ फार्म भरें। हालांकि 13 मई से 15 मई तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका प्रदान किया जाएगा।
सामान्य श्रेणी के लिए शुल्क 1200 रुपए
आईसीएआर एआईईईए (पीजी) का आयोजन 29 जून को देशभर के 89 शहरों में स्थापित केंद्रों में किया जाना है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया है जो कृषि, बागवानी, पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञान, मत्स्य पालन, डेयरी के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपए, ओबीसी को 1100 रुपए, एससी, एसटी और थर्ड जेंडर को 625 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: CUET PG Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की सीयूईटी-पीजी की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर प्रदर्शित आईसीएआर-एआईईईए (पीजी) पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लागिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए पंजीकरण पूरा करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Punjab News: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पड़ोसी मुल्क, सीमा पर फिर दिखा पाक ड्रोन; BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा
अब आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ के लिए फार्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें।