Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: पाक की घुसपैठ की कोशिश एक बार फिर नाकाम, BSF के जवानों ने ड्रोन पर की फायरिंग; चलाया गया सर्च अभियान

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 08:13 PM (IST)

    Pakistan Infiltration Attempt भारतीय क्षेत्र में घुस रहे पाकिस्‍तानी ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की। इस दौरान बॉर्डर से संबंधित गांव में ड्रोन स ...और पढ़ें

    पाक की घुसपैठ की कोशिश एक बार फिर नाकाम
    पाक की घुसपैठ की कोशिश एक बार फिर नाकाम

    डेरा बाबा नानक, संवाद सहयोगी: बुधवार की रात को भारतीय क्षेत्र में घुस रहे पाकिस्‍तानी ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। बीएसएफ ने एक बार फिर पाक की नापाक कोशिश नाकाम कर दी।

    फायरिंग कर दागे दो रोशनी बम

    जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को 10:30 बजे के करीब बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर की 27 बटालियन की बीओपी रोसा पर तैनात जवानों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे पाक ड्रोन पर फायरिंग की। साथ ही दो रोशनी बम भी दागे।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में उद्योगपतियों से मिलनी के दौरान बोले CM मान, कहा- 'इंडस्ट्री के लिए क्या करना है सपने में आता है'

    नहीं हुई कोई गैर वस्‍तु प्राप्‍त

    इस घटना की सूचना मिलने पर बीएसएफ की 27 बटालियन के कमांडेंट मान सिंह, धंजय सिंह चौहान के अलावा पुलिस थाना कलानौर के डीएसपी गुरविंदर सिंह व मेजर सिंह, बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने संबंधित इलाके में पहुंचकर संयुक्त तौर पर सर्च अभियान चलाया गया।

    यह भी पढ़ें: Crime News: श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर का घर किया सीज

    मगर कुछ भी गैर वस्तु प्राप्त नहीं हुई। इस दौरान बॉर्डर से संबंधित गांव में ड्रोन संबंधी अनाउंसमेंट भी की गई। गांव के लोगों को कहा कि ड्रोन संबंधी बीएसएफ या फिर पंजाब पुलिस को जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा।