विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब पर बरसी प्रभु कृपा, दी तीन रेल लाइनें

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2016 01:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 17 Jul 2016 04:35 PM (GMT+05:30)

गुरदासपुर में भगत नाम देव जी की याद में बनाए गए डिग्री कालेज का उद्घाटन करने पहुंचे रेल मंत्री ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वेब डेस्क, गुरदासपुर। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि पंजाब में कोई भी रेल प्रोजेक्ट धन के अभाव में अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास पैसा नहीं है। ऐसे में जिन प्रोजेक्टों में पंजाब सरकार को अपना हिस्सा डालना होता है उन पर केंद्र सरकार पैसा खर्च करेगी। पंजाब बाद में यह पैसा लौटा सकता है।

प्रभु घुमान में भगत नाम देव जी की याद में बनाए गए डिग्री कालेज का उद्घाटन करने आए थे। इस मौके पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद थे। प्रभु ने तीन रेल प्रोजेक्टों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लुधियाना से दिल्ली तक फ्रेट कोरिडोर बनेगा। इसके अलावा उन्होंने अमृतसर से फिरोजपुर सिंगल और राजपुरा से बठिंडा डबल लाइन की घोषणा की। प्रभु ने अमृतसर रेलवे स्टेशन को विकास के लिए 12 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। इस राशि से यहां का सौदर्यीकरण व पार्किंग, रिटायरिंग रूम व नए बुकिंग केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

पढ़ें : चुनाव आते ही एक हो जाएंगे बादल व कैप्टन : छोटेपुर

इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब और महाराष्ट्र के बीच पुराना नाता है। पंजाब को तीन प्रोजेक्ट देकर रेल मंत्री ने इस रिश्ते को निभाया है। उन्होंने इन प्रोजेक्टों के लिए प्रभु का आभार जताया। इससे पूर्व अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे बादल ने कहा कि पंजाब किसी भी राज्य को एक भी बूंद पानी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि एसवाइएल कां्रग्रेस की देन थी। बादल आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 35 फीसद युवाओं को टिकट दिया जाएगा। कार्यक्रम को शरद पवार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग पर पंजाब सरकार ने कालेज सवा साल के रिकार्ड समय में बनाया है। इसके लिए वह पंजाब सरकार को साधुवाद देते हैैं। उन्होंने मराठी संत व लेखक भगत नाम देव जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
पढ़ें : बादल के इशारे पर नऱेश यादव को फंसाया जा रहा ः मान

रेलवे पैदा करेगा एक लाख मेगावाट सोलर उर्जा


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे द्वारा एक लाख मेगावाट सोलर उर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में रेलवे ने काफी काम कर लिया है। इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैैं कि नई बनने वाली बिल्डिंगों में भी सोलर पैनल लगाएं। मंत्री ने कहा कि अमृतसर और लुधियाना के रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए पीपीपी मॉडल अडॉप्ट किया जाएगा।

देखें तस्वीरें : पंजाब में प्रभु, मिले तीन रेल प्रोजेक्ट

मंत्री ने अपने पंजाब दौरे के दौरान पंजाब तीन रेल लाइनों की सौगात दी। टैलगो ट्रेन के संबंध में मंत्री ने कहा कि ट्रायल सफल होने के बाद दिल्ली-अमृतसर व अमृतसर-चंडीगढ़ हाई स्पीड ट्रेन शुरू की जाएगी। रेल मंत्री अमृतसर में 8 करोड़ की लागत से लगने वाले 1 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने अमृतसर पहुंचे थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।