विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: बीजेपी में शामिल हुए सेखड़ी भाइयों के मारपीट का वीडियो वायरल, जमीन को लेकर हुआ विवाद

By Shoyeb AhmedEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 14 Oct 2023 09:08 PM (IST)

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये सेखड़ी भाईओं का जमीनी विवाद के मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ...और पढ़ें

बीजेपी में शामिल हुए सेखड़ी भाइयों के मारपीट का वीडियो वायरल
बीजेपी में शामिल हुए सेखड़ी भाइयों के मारपीट का वीडियो वायरल

HighLights

  1. सेखड़ी भाइयों की लड़ाई जा वीडियो हुआ वाइरल
  2. जमीनी विवाद के दौरान अश्वनी सेखड़ी और उसका बेटा इंद्र सेखड़ी से कर रहा मारपीट
  3. वायरल वीडियो में इंद्र सेखड़ी के साथ मारपीट करते अभिनव सेखडी

जागरण संवाददाता, बटाला। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये सेखड़ी भाईओं का जमीनी विवाद के दौरान मारपीट की वीडियो वायरल हो गई। वायरल वीडियो में अश्वनी सेखड़ी और उनका बेटा अभिनव सेखड़ी इंद्र सेखड़ी के साथ मारपीट कर रहा है। जिसे लेकर शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अश्वनी सेखड़ी ने अपने भाई इंद्र सेखड़ी पर लगाए आरोप

अश्वनी सेखड़ी ने अपने भाई इंद्र सेखड़ी पर आरोप लगाते कहा कि जिस जमीन पर मेरा बेटा अभिनव सेखडी फेक्ट्री बना रहा है, उस जमीन को खुद इंद्र सेखड़ी ने हमें लिख कर दिया है। साथ ही उनके पास कोर्ट के आर्डर भी हैं। इंद्र सेखडी उसी जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य रोकने के लिए आये और गालियां देने लगे।

पुलिस और सिविल प्रशासन कर रही जांच

वहीं इंद्र सेखड़ी ने कहा कि जमीन उनकी है और उन्होंने जमीन का कोर्ट से स्टे ले रखा है। जब पता चला कि मेरी जमीन पर निर्माण किया जा रहा है तो मैं वहां पहुँचा तो अश्वनी सेखड़ी और इसके बेटे अभिनव ने उन पर हमला कर दिया। इसकी जांच पुलिस और सिविल प्रशासन की तरफ से की जा रही है।

ये भी पढ़ें- केंद्र ने पंजाब में कई भाजपा नेताओं की सुरक्षा में की कटौती, जानें कौन सी मिली सुरक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।