Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: होशियारपुर में AAP सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या, झगड़े में बीच-बचाव के लिए गए थे आप नेता

    By Hazari LalEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:56 PM (GMT+05:30)

    होशियारपुर के आनंदगढ़ गांव में AAP सरपंच सतपाल सिंह उर्फ मिनटा की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    होशियारपुर में AAP सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या (फाइल फोटो)

    होशियारपुर में AAP सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. होशियारपुर के आनंदगढ़ गांव में AAP सरपंच की हत्या।

    2. पुराने झगड़े में बीच-बचाव के दौरान हमला।

    3. ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    हजारी लाल, होशियारपुर। होशियारपुर के गांव आनंदगढ़ में मंगलवार रात मामूली विवाद को आप सरपंच की तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। हमलावरों में से एक को गांव वासियों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक सरपंच की पहचान सतपाल सिंह उर्फ मिनटा (52)के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव के ही दो गुटों में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े को सरपंच हल करवाना चाहते थे। उनकी कोशिश के बाद राजीनामा नहीं हो रहा था। इसे लेकर एक गुट सरपंच से नाराज था। इसी बात को लेकर मंगलवार आठ बजे के करीब एक दर्जन के करीब हमलावर सरपंच के घर के बाहर आए।

    आते ही उन्होंने घर के बाहर खड़ी कार को हटाने के लिए कहा। जब सरपंच अपनी कार हटाने के लिए आए तो हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जमीन पर लहुलूहान गिरे सरपंच पर हमलावरों ने दो बार अपनी कार भी चढ़ा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इक्कठा हुए तो हमलावर भागने लगे। इस दौरान एक हमलावर को गुस्साए लोगों ने दबोच लिया। उसे पेड़ से बांधकर को पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू किया।

    उधर, गंभीर रूप से घायल सरपंच को सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था तो हमलावरों ने फिर से रास्ते में घेर लिया। बड़ी मुश्किल से कार चालक ने होशियारी बरतते हुए सीधे थाना सदर के अंदर गाड़ी घुसा दी। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस अपनी देखरेख में सरपंच को सरकारी अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी