Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: होशियारपुर के नूरपुर जट्टा में अंबेडकर प्रतिमा से दूसरी बार बेअदबी, लोगों में में गहरा आक्रोश

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 09:58 PM (IST)

    नूरपुर जट्टा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक साल में दूसरी बार खंडित किया गया, जिससे दलित समाज में भारी रोष है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ...और पढ़ें

    कैप्शन: गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी (इंटरनेट मीडिया)

    कैप्शन: गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी (इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. नूरपुर जट्टा में अंबेडकर प्रतिमा की दूसरी बार बेअदबी।

    2. आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने ली घटना की जिम्मेदारी।

    3. दलित समाज में रोष, बसपा ने आंदोलन की चेतावनी दी।

    चंचल वर्मा, माहिलपुर। गांव नूरपुर जट्टा में फिर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ बेअदबी की गई है। इससे दलित समाज में रोष व्याप्त हो गया है। इस घटिया और नीच हरकत की जिम्मेदारी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इंटरनेट मीडिया पर ली है।

    बेअदबी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जून महीने में इसी जगह पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा से बेअदबी हुई थी, उस समय भी इस की जिम्मेदारी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी।

    इस बेअदबी की घटना को अभी लोग भुला नहीं पाए थे कि मंगलवार को फिर से प्रतिमा के ईदर्गिद लगे शीशा को तोड़ कर प्रतिमा को खंडित करके बेअदबी की कर दी गई। इस घटना की भी जिम्मेदारी आतंकी पन्नू ने ली है।

    पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और बसपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि प्रशासन दोषियों की तलाश कर रही है और जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

    खबरें और भी

    श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के मुख्य वक्ता डॉ. अजय मल्ल और भगवान वाल्मीकि धर्मरक्षा समिति पंजाब के चेयरमैन बलविंदर मरवाहा ने कहा कि इस घटना से दलित भाईचारे में भारी रोष है। प्रशासन इसपर जल्द कारवाई करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दे। मौके पर पहुंचे थाना माहिलपुर के एसएचओ मदन सिंह ने कहा पुलिस आरोपितों की जांच कर रही है और जल्द ही वह गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

    बसपा बर्दाश्त नहीं करेगी बेअदबी: करीमपुरी

    बसपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बाबा साहेब की बेअदबी इसी प्रतिमा के साथ एक साल में दूसरी बार हो गई है जिसे बसपा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और यह बेअदबी सरकार की विफलता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के राज में बेअदबियां बढ़ गई है और सरकार इनपर कोई कड़ी कारवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने तीन दिनों के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया तो बसपा अपना संघर्ष तेज करेगी। साथ ही उन्होंने 18 अप्रैल को नूरपुर जट्टां में रैली भी की जाएगी।

    बाबा साहेब का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त: विजय सांपला

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और पंजाब सरकार जल्द से जल्द दोषियों को पकड़े।