पंजाब के होशियारपुर में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर मुकेरियां के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत
जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर मुकेरियां के पास भंगाला चुंगी पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक विशाल राणा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी ...और पढ़ें

HighLights
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर मुकेरियां के पास हादसा
विशाल राणा की मौत, साथी प्रीत गंभीर घायल
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पुलिस जांच जारी
संवाद सहयोगी, मुकेरियां। जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर मुकेरियां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर भंगाला चुंगी के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी देते हुए एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे विशाल राणा अपने एक साथी प्रीत के साथ अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर मुकेरियां में खाना खाने के बाद किसी निजी कार्य से पठानकोट की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार घटना स्थल के पास पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर रेफर कर दिया।
रास्ते में ही विशाल राणा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।मृतक की पहचान विशाल राणा (28) पुत्र नरिंदर सिंह निवासी बड़ला, तहसील दसूहा के रूप में हुई है। मुकेरियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।