विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर में भतीजे ने की शिक्षक चाचा की हत्या, गर्दन और चेहरे पर किए कई वार

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:50 AM (IST)

हाजीपुर के मोहल्ला पड़ा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक और नंबरदार महेंद्र सिंह की उनके भतीजे ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

होशियारपुर में भतीजे ने की शिक्षक चाचा की हत्या। सांकेतिक फोटो

होशियारपुर में भतीजे ने की शिक्षक चाचा की हत्या। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. हाजीपुर में भतीजे ने चाचा महेंद्र सिंह की हत्या की।

  2. सेवानिवृत्त शिक्षक और नंबरदार थे मृतक महेंद्र सिंह।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, हत्या का कारण अज्ञात।

संवाद सहयोगी, तलवाड़ा (होशियारपुर)। हाजीपुर के मोहल्ला पड़ा में रविवार शाम एक सेवानिवृत्त शिक्षक व नंबरदार की उसके ही भतीजे ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र अपने घर के बाहर खड़े थे।

इसी दौरान उनका भतीजा वहां पहुंचा और अचानक उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपित ने महेंद्र की गर्दन और चेहरे पर कई वार किए। महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे और वर्तमान में गांव के नंबरदार के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ हरप्रेम सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। हत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।