Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस 2026, भारतीय सैनिकों के शौर्य को किया याद 

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 04:04 PM (IST)

    टांडा के लिटल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने नाटक, कोरियोग्राफी और कविताओं के माध्यम ...और पढ़ें

    मनाया गया कारगिल विजय दिवस 2026। फोटो जागरण

    मनाया गया कारगिल विजय दिवस 2026। फोटो जागरण

    HighLights

    1. लिटल किंगडम स्कूल टांडा में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

    2. विद्यार्थियों ने देशभक्ति नाटक, कोरियोग्राफी और कविताएं प्रस्तुत कीं।

    3. शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, सैनिकों के बलिदान को याद किया।

    संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लिटल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल, टांडा में कारगिल विजय दिवस पूरे उत्साह, गर्व और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया।

    स्कूल के प्रेसिडेंट गगन वैद के दिशा-निर्देशन तथा प्रिंसिपल मीता आनंद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक, कोरियोग्राफी और कविताओं की प्रस्तुति देकर कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

    इस अवसर पर प्रिंसिपल मीता आनंद ने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सैनिकों के अद्वितीय बलिदान तथा भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान और सीमाओं पर उनके सतत् पराक्रम के कारण ही हम सभी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं।

    उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद आशू वैद, सूरज सहोता, नीना वालिया, ममता, सरबजीत कौर, शीतल कौर, पवनदीप, अरमान कौर, सुखजिंदर कौर, सिमरनदीप कौर, सुरभि वर्मा, लखवीर सिंह, गगनदीप कौर, रितु लांबा, रजनी, मीनू कटियाल, हरप्रीत सिंह, नेकता शर्मा, अमित, रेनू, जानवी सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।