Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kuwait Fire: आग लगने से पंजाब के शख्स की गई जान, भारत लाया जा रहा शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; रो-रोकर बुरा हाल

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 02:14 PM (IST)

    Kuwait Fire कुवैत में लगी भीषण आग में पंजाब के एक शख्स की मौत हो गई। होशियारपुर के रहने वाले हिम्मत रॉय का शव भारत लाया जा रहा है। वे पिछले 25 सालों स ...और पढ़ें

    Kuwait Fire: आग लगने से पंजाब के शख्स की गई जान।
    Kuwait Fire: आग लगने से पंजाब के शख्स की गई जान।

    HighLights

    1. कुवैत में इमारत में आग होशियारपुर के हिम्मत राय की भी गई जान।
    2. परिवार में अकेले कमाने वाले थे हिम्मत रॉय।
    3. हिम्मत रॉय का एक बेटा और दो बेटियां हैं।

    जागरण संवाददाता, होशियारपुर। कुवैत में इमारत में आग लगने से मरने वाले 63 लोगों में होशियारपुर के गांव कक्कों के हिम्मत राय भी शामिल हैं। उनके मौत की खबर परिवार पर पहाड़ बनकर टूटी है। 25 साल से हिम्मत राय कुवैत में रहकर ड्राइवर का काम कर रहे थे।

    जैसे ही परिवार ने हिम्मत रॉय की मौत की खबर सुनी, परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार की दुर्दशा देखी नहीं जा रही। मृतक की पत्नी सर्वजीत कौर ने कहा कि हिम्मत रॉय 25 साल से अधिक समय से कुवैत में काम कर रहे थे। परिवार की सारी जिम्मेदारी उन्हीं के ही कंधों पर थी।

    बेटे के सिर से हट गया पिता का साया

    हिम्मत रॉय का एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार ने बताया कि होशियारपुर के तहसीलदार ने वीरवार को उन्हें मृतक हिम्मत राय के मौत की सूचना दी और बताया कि शव को भारत लाया जा रहा है।

    लेकिन प्रशासन या सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उन तक नहीं पहुंचा। परिवार में हिम्मत रॉय अकेले कमाने वाले थे और अब उनके बेटे अर्शदीप का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

    यह भी पढ़ें- कुवैत के बहुमंजिला इमारत में आग लगने से गोरखपुर के दो शख्‍स की गई जान, घर में मचा कोहराम, एक के परिजनों को नहीं दी गई मौत की खबर

    खबरें और भी