Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर में नशा मुक्ति केंद्र पर पेट्रोल बम से हमला, पुरानी रंजिश में पूर्व मरीज गिरफ्तार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:20 AM (IST)

    गढ़शंकर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में कुलदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    नशा मुक्ति केंद्र पर फैंका पेट्रोल बम (प्रतीकात्मक फोटो)

    नशा मुक्ति केंद्र पर फैंका पेट्रोल बम (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. नशा मुक्ति केंद्र पर पेट्रोल बम से हमला हुआ।

    2. आरोपी कुलदीप सिंह पुरानी रंजिश में गिरफ्तार किया गया।

    3. केंद्र मालिक से बहस के बाद आरोपी ने हमला किया।

    संवाद सहयोगी, होशियारपुर। नशा मुक्ति केंद्र में पैट्रोल से भरी बोतलों को आग लगाकर बम की तरह फेंकने के आरोप में थाना गढ़शंकर की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी पनियाली कलां, काठगढ़, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। यह मामला नशा मुक्ति केंद्र के एमडी बलविंदर सिंह ढिल्लों के बयान पर दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि बलविंदर सिंह ने बताया कि वह समुंदड़ा में न्यू कर्मा सोशल वैल्फेयर सोसायटी के नाम पर नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है, जहां लगभग 25 लोग भर्ती हैं। 30 जुलाई 2026 को रात करीब 4 बजे कुछ लोगों ने पैट्रोल से भरी बोतलों को आग लगाकर नशा मुक्ति केंद्र की इमारत पर फेंका।

    बोतलें गिरते ही धमाका हुआ और आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जब तक बलविंदर सिंह संभल पाते, आरोपी फरार हो चुके थे। बलविंदर सिंह ने बताया कि अंधेरे में उन्हें यह नहीं पता चला कि पैट्रोल बम किसने फेंका, लेकिन बाद में जांच करने पर पता चला कि यह वारदात कुलदीप सिंह ने की थी।

    उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रंजिश के बारे में बलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले कुलदीप सिंह उनके केंद्र में भर्ती था। इस दौरान उनकी काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई थी, जिससे कुलदीप सिंह ने रंजिश रखी थी।

    इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कुलदीप सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि उसके साथियों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की पूछताछ जारी है और कुछ अन्य आरोपियों के भी गिरफ्तार होने की संभावना है, जिन्होंने कुलदीप का साथ दिया था।

    खबरें और भी