Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Accident News: होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की टक्कर के बाद लगी भयानक आग; चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 09:32 AM (IST)

    पंजाब के होशियारपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के दसूहा के पास ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे इतना बड़ा रहा कि तुरंत बाद कार में ...और पढ़ें

    होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, Photo Jagran
    होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, Photo Jagran

    एएनआई, होशियापुर। पंजाब के होशियारपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के दसूहा के पास ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे इतना बड़ा रहा कि तुरंत बाद कार में आग लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से चार लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं एक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को सीविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    नहीं हो पाई मृतकों की पहचान

    वहीं अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आग इतनी बड़ी थी कि आस पास के लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।

    चार की मौत, दो घायल

    घटना को लेकर दसूहा एसएचओ हर प्रेम सिंह ने बताया कि एक कार और ट्रक की बुरी तरह टक्कर हुई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच जारी है।