यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: जम्मू जा रही ट्रेन के कोच से अचानक निकलने लगा धुआं, स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Punjab News पंजाब के होशियारपुर में टांडा रेलवे स्टेशन (Tanda Railway Station) से जम्मू जा रही ट्रेन के कोच से अचानक धुआं निकलने लगा जिसके बाद टांडा स ...और पढ़ें

पीटीआई, होशियारपुर: टांडा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को जब उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस टांडा रेलवे स्टेशन से गुजरी तो एक कोच के नीचे से धुआं निकलते देख स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को सूचित किया। जिससे बड़ा हादसा होते हुए टल गया।
अधिकारियों ने बताया कि टांडा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर तेज राम मीना ने नई दिल्ली-जम्मू ट्रेन के बी-5 एसी-थ्री टियर कोच से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत ट्रेन के ड्राइवर को सूचित किया जिसने कुराला कलां गांव के पास ट्रेन रोक दी।

तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन से निकला धुआं
जालंधर के पुलिस उपाधीक्षक,राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तेजपाल सिंह ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के बी-5 कोच के ब्रेक जाम हो गए। नतीजतन, नई दिल्ली से जम्मू जा रही ट्रेन को कुराला कलां के पास रोक दिया गया। थोड़ी देर रुकने के बाद ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों ने समस्या का समाधान किया और ट्रेन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि घटना में किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।