'मावां-धियां के खाते में एक अगस्त को फिर होगी टूं-टूं', CM मान बोले- पंजाब शिक्षा में नंबर वन; केरल को छोड़ा पीछे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब शिक्षा में नंबर वन बन गया है और नहरी पानी व बिजली की समस्या दूर हुई है। ...और पढ़ें
-1784138606431_m.webp)
CM भगवंत मान। फाइल फोटोृ
HighLights
पंजाब शिक्षा में देश का नंबर वन राज्य बना।
'मां-धीयां सत्कार योजना' से लाखों महिलाओं को लाभ।
किसानों को 82% नहरी पानी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां (होशियारपुर)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि आप सरकार की लोकहितैषी नीतियों से आज खुशहाली की राह पर अग्रसर है। शिक्षा में राज्य नंबर बना है। खेतों में नहरी पानी और भरपूर बिजली मिलने से किसानों को परेशानी दूर हुई है। मुख्यमंत्री मान बुधवार को मुकेरियां में जना सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चाहे आजादी की लड़ाई हो या फिर खेल पंजाब नंबर वन रहने का आदी रहा है।
मान ने कहा कि सबसे बड़ा वादा महिलाओं के साथ पूरा किया है। मां-धीयां सत्कार योजना की गारंटी एक जुलाई से लागू कर दी है।
सामान्य वर्ग की महिलाओं को एक हजार रुपए और एसएसी महिलाओं को 15 सौ रुपए महीने देना शुरू कर दिया है। 32 लाख महिलाओं ने अभी तक इसका लाभ उठा लिया है। जुलाई में होने वाली महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो रही है। उनके तीन माह के पैसे आएंगे। एक अगस्त को फिर से टूं-टूं होगी।
मान ने दावा किया कि जब तक आप सरकार रहेगी, तब यह योजना लागू रहेगी। महिलाओं का पैसा मिलने से उनकी दिनचर्या की जरूरत पूरी होगी। यह होती है सच्ची नीयत। यदि साफ है तो सब कुछ हो सकता है। इससे पहले की सरकार कांग्रेस थी। उसने खजाना खाली होने का रोना रोया।
खबरें और भी
तीन सौ यूनिट प्रति माह बिजली फ्री
पिछली सरकारों पर बरसते हुए मान ने कहा कि जब सन् 2022 में आप की सरकार बनीं थी तो पंजाब शिक्षा के मामले में 27वें नंबर पर था, लेकिन स्कूलों की दशा सुधारकर पढ़ाई का स्तर सुधारने से अब पंजाब छलांग लगाकर केरला को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ गया है।
मान ने कहा कि सरकार बनते ही कैबिनेट ने फैसला लेकर तीन सौ यूनिट प्रति माह बिजली फ्री मिल रही है। बिजली का कोई घाटा नहीं है। गोइंदवाल वाला थर्मल प्लांट खरीद लिया। पावरकाम को कोई घाटा भी नहीं हुआ और 90 फीसदी घरों का बिजली फ्री आ रहा है।
किसानों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि खेतों में नहरी पानी सिर्फ 22 फीसद जाता था। अच्छी तकनीक अपनाकर अब खेतों में 82 फीसदी नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है। पानी मुहैया होने से रात में खेतों में पानी लगाने की बारी समाप्त हो गई।
इससे किसानों की परेशानी खत्म हो गई है। अकाली दल बादल की सरकार ने सिर्फ अपने रिश्तेदारों के लिए सोचा। कांग्रेस और अकाली दल परिवारवाद की सोचते हैं। जनता के लिए उन्हें कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस और अकाली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में कुछ नहीं सोचा।
बादल की बहु-बेटा और रिश्तेदार अच्छे पदों पर आसीन
आज कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई छिड़ी हुई है। कांग्रेस अपने परिवार के बारे में सोच रही है। आप जनता के बारे में सोचती है। अकाली दल बादल लोगों को बहलाने का काम कर रही है। जनता ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पांच बार मुख्यमंत्री बना दिया। बादल की बहु-बेटा और रिश्तेदार अच्छे पदों पर आसीन रहे। अब, सुखबीर बादल लोगों से कहते फिर रहे हैं कि एक और मौका दे दे। अब पंजाब की जनता अकाली दल बादल को मौका देने वाली नहीं है। पच्चीस साल राज करने वाले अकाली दल के पास आज पच्चीस बंदे नहीं है।