Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: 'जो राम के नहीं, वह किसी काम के नहीं...'; राजस्‍थान के CM भजन लाल ने AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना

    Updated: Mon, 13 May 2024 06:08 PM (GMT+05:30)

    Punjab News भाजपा उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश (Anita Som Prakash) का नामांकन पत्र दाखिल करवाने राजस्‍थान के सीएम भजनलाल उनके साथ आए। इस मौके पर उन्‍हों ...और पढ़ें

    राजस्‍थान के CM भजन लाल ने AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना
    राजस्‍थान के CM भजन लाल ने AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, होशियारपुर। कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथी जब राम के नहीं है तो वह किसी काम के नहीं हैं। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने का वादा किया था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे पूरा भी करके दिखाया है। कांग्रेस पर वार करते हुए यह बात सोमवार को होशियारपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कही। वे आज यहां भाजपा उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश का नामांकन पत्र दाखिल करवाने आए थे।

    भाजपा ने वादे के मुताबिक बनवाया मंदिर: भजन लाल

    इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस और उनके गठबंधन करने वाले नेता कहते थे कि भाजपाई कहते हैं राम लला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे..., पर तारीख नहीं बताएंगे। भाजपा ने वादे के मुताबिक मंदिर भी बनाया। तारीख भी बताई और कांग्रेस उसके गठबंधन के साथियों को आमंत्रित भी किया था, लेकिन वह राम कार्य भी नहीं आए। प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो राम के नहीं, वह किसी के काम नहीं हैं।

    आजादी की लड़ाई में पंजाब का सबसे ज्‍यादा योगदान: CM राजस्‍थान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती ने देश की आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। आर्थिकता में योगदान रहा है। पंजाब ने हमेशा देश हित में काम किया है। अब पंजाब के लोग अच्छी तरह से समझ गए हैं कि विधानसभा चुनाव में आप ने किस तरह से बहकाकर वोट लिया था।

    यह भी पढ़ें: Punjab Candidate Nominations Live: भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने भरा नामांकन, इन दिग्‍गजों ने भी दर्ज कराया पर्चा

    आज यहां की जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए भजन लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए आंदोलन आप पार्टी निकली है। मगर, केजरीवाल ने भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। पंजाब में आप सरकार के पास न नीति है। न नीयत है और न ही नेता है।

    खबरें और भी

    2014 से पहले था देश के अंदर भ्रष्‍टाचार: भजन लाल

    साल 2014 से पहले देश के अंदर भ्रष्टाचार था। था। एक भ्रष्टाचार होता था तो दूसरा भ्रष्टाचार उससे बड़ा हो जाता था। दूसरे बड़ा तीसरा। और तीसरे से ब़ड़ा चौथा भ्रष्टाचार हो जाता था। क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी थी। कांग्रेस खुद कहते थे कि एक रूपये भेजते हैं तो पंद्रह पैसे पहुंचते हैं। मगर, आज केंद्र सरकार की ओर से भेजे जाने वाला पूरा पैसा पहुंचता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की स्थिति बदली है।

    भाजपा ने देश को दिलाया सम्‍मान: मुख्‍यमंत्री भजन लाल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर ताला लगा दिया है। भाजपा ने विदेश में भी देश को सम्मान दिलाने का काम किया है। पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 13 मई के ही दिन पोखर परमाणु शक्ति की परीक्षण हुआ था।

    यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

    इस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाने की धमकी थी, लेकिन वाजपेयी ने कोई परवाह नहीं की थी। मोदी सरकार ने आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम कस दिया है। यही वजह है कि आज देश में आतंकियों की ओर से किए जाने वाले बम धमाके बंद हो गए हैं। अब हर जगह लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं।