जालंधर में हाईवे पर ड्राइवर को आई झपकी, लोह की ग्रिल से टकराई अनियंत्रित कार; बाल-बाल बचा परिवार
जालंधर के मकसूदां बाईपास पर एक स्विफ्ट कार चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकरा गई। दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह अपने परिवार ...और पढ़ें
-1773573356383_m.webp)
हादसे में कार क्षतिग्रस्त। फोटो जागरण
HighLights
जालंधर मकसूदां बाईपास पर कार चालक को नींद की झपकी आई।
अनियंत्रित स्विफ्ट कार लोहे की ग्रिल से टकराई, एक महिला घायल।
सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायल को पहुंचाया, यातायात सुचारु किया।
संवाद सहयोग, जालंधर। जालंधर मकसूदां बाईपास पास हाईवे पर जा रहे स्विफ्ट कार चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी लोहे की ग्रिल में टकराई। हादसे के दौरान कार में सवार परिवार बाल-बाल बचा, लेकिन एक महिला को हादसे के दौरान चोटें आईं।
कार के हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसकी सूचना राहगीरों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचा और कार को सड़क से साइड पर करवाया।
सड़क सुरक्षा के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला जसविंदर सिंह अपने परिवार सहित अमृतसर की ओर जा रहा था, जब वह मकसूदा बाईपास के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई, जिस दौरान कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी लोहे की ग्रिल में टकरा गई और हादसे के दौरान गाड़ी में सवार महिला के चोटें आईं।
कार क्षतिग्रस्त हालत में बीच सड़क में खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसकी सूचना राहगीरों ने कंट्रोल पर दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से साइड करवाया और जाम को खुलवाया।