Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में भाजयुमो नेता के घर में लगी आग, सिलिंडर फटने से तीन लोग झुलसे

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:13 PM (IST)

    जालंधर के किशनपुरा में भाजयुमो नेता प्रशांत गंभीर के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान सिलेंडर फटने से प्रशांत, उनके भाई और पित ...और पढ़ें

    जालंधर में भाजयुमो नेता के घर में लगी आग। फोटो जागरण

    जालंधर में भाजयुमो नेता के घर में लगी आग। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भाजयुमो नेता प्रशांत गंभीर के घर में लगी आग।

    2. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई, सिलेंडर फटने से तीन झुलसे।

    3. फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। किशनपुरा में रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर के घर के मंदिर में सोमवार को पंखे से हुए शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया।

    जिससे तीन लोग झुलस गए, जिसमें प्रशांत गंभीर, उनके छोटे भाई अजय कुमार और पिता सुखचैन कुमार शामिल हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो चुका था।

    सुखचैन कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकल रहे थे कि मंदिर में लगे पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रशांत गंभीर ने बताया कि चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया।

    उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिस कारण नुकसान ज्यादा हुआ। प्रशांत गंभीर ने बताया कि आग लगने से पहले पंखे की मोटर जली, जिसके बाद तारों से निकली चिंगारी से आग लगी। उन्होंने कहा कि घर में उनके रिश्तेदारी के तीन परिवार रहते हैं, जो सभी घर पर थे। आग लगने पर उनको तुरंत बाहर निकाला और सुरक्षित किया।

    खबरें और भी

    गलियों में बिजली की तारें नीचे थीं, जिससे हुई देरी : रविंदर सिंह

    फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि गलियों में बिजली की तारें बहुत नीचे थीं, जिस कारण उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने से देरी हुई। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं एएसआइ सेवा सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।

    छत के रास्ते बाहर निकाले घर के सदस्य

    प्रशांत गंभीर ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों को आग लगने के बाद घर की छत के रास्ते बाहर निकाला गया। आग लगने की घटना के वक्त सारे पारिवारिक सदस्य घर पर थे। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सब कुछ जल कर राख हो गया था।ॉ