जालंधर के बिलगा में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष ने अवैध संबंधों का किया दावा
बिलगा के बुर्ज हसन गांव में कुलविंदर कौर नामक विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें
-1777447072651_m.webp)
बिलगा में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बिलगा में विवाहिता कुलविंदर कौर ने की आत्महत्या।
मानसिक परेशानी और अवैध संबंध बताया गया कारण।
ससुराल पक्ष ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार।
संवाद सूत्र, बिलगा। गांव बुर्ज हसन में मानसिक परेशानी के चलते विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल परिवार ने पुलिस से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस थाना बिलगा में गुरजिंदर सिंह निवासी गांव बुर्ज हसन बयान दर्ज करवाए।
उसने बताया कि वह कृषि मजदूर है। उसके दो बेटे और एक बेटी है, जो शादीशुदा हैं। छोटे बेटे बलविंदर सिंह की शादी 12 साल पहले कुलविंदर कौर पुत्री जागीर सिंह निवासी तलवंडी, मुल्लांपुर दाखा जिला लुधियाना के साथ हुई थी। उनके तीन बेटियां स्वप्रीत (10 वर्ष), मार्था (8 वर्ष) और औजमिन कौर (3 वर्ष)।
गुरजिंदर सिंह ने बताया कि बेटा बलविंदर सिंह फिलहाल एक मामले के चलते पुलिस हिरासत में हैं। जबकि उसकी पत्नी कुलविंदर कौर और तीन बेटियां एक अलग घर में रहती थीं। वह सोमवार रात करीब सवा दो बजे गांव मौली के पास कंबाइन मशीन पर काम कर रहे थे, तभी पत्नी मनजिंदर कौर का फोन आया।
उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर ने कमरे में गार्डर से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली है। गुरजिंदर सिंह ने बताया कि बहू के गांव के ही एक लड़के से अवैध संबंध थे। उसकी शादी होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं। इस घटना में किसी की गलती नहीं है और उनका परिवार किसी पर भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।