Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐसे तांत्रिक से सावधान! बीमारी ठीक करवाने पहुंची महिला हुई शिकार, हवन के बहाने कर डाला रेप

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 03:29 PM (IST)

    Punjab Crime News जालंधर में एक तांत्रिक ने बीमारी से परेशान महिला के साथ हवन के बहाने दुष्कर्म किया। महिला ने होश आने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने ...और पढ़ें

    जालंधर में एक तांत्रिक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार (फाइल फोटो)
    जालंधर में एक तांत्रिक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज
    2. फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

    संवाद सहयोगी, जालंधर। बीमारी से परेशान चल रही महिला सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख समस्या के समाधान के लिए तांत्रिक के पास गई। वहां तांत्रिक ने महिला को हवन करने के बहाने बेहोश कर दुष्कर्म किया।

    पीड़िता को होश में आने के बाद उसके साथ हुई गलत हरकत के बारे में पता चला। शिकायत के बाद थाना पांच की पुलिस ने बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले तांत्रिक सरफराज आलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी बीमारी के चलते काफी लंबे समय से दवाई खा रही थी और। वह बीमारी और दवाई से परेशान चल रही थी। उसने सोशल मीडिया पर तांत्रिक का विज्ञापन देखा था कि उसके पास हर समस्या का समाधान है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के विमान को उतारने की नहीं मिली अनुमति, जानें क्या है कारण?

    बेहोशी के बाद दिया दुष्कर्म को अंजाम

    उसने दिए हुए विज्ञापन पर कॉल की तो तांत्रिक ने उसे अपने कार्यालय न्यू रसीला नगर में बुलाया। वह बताई हुए जगह पर पहुंची तो तांत्रिक ने उसे समस्या के समाधान के लिए हवन करना बताया। उसने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने उसे कोई दवा सूंघाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

    नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश

    उधर, बटाला थाना घुमाण की पुलिस ने एक महिला के बयानों पर उसकी नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती कोशिश करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में एसआई गुरमीत सिंह ने 9 नवंबर 2024 को वह खाना खाकर सो गए थे कि रात्रि करीब 10 बजकर 40 मिनट पर उसके भाई का फोन आया कि मैं ब्यास से आ रहा हूं तो मैं अपने भाई को लेने चली गई और जब वापस आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी काफी डरी हुई थी।

    खबरें और भी

    जब उसने पूछा कि तू इतनी क्यों डरी हुई है तो उसने बताया कि जब आप मामा को लेने गए थे तो करीब 15 मिनट बाद गुरवेल सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी बरियार के घर जो लड़का आया है जिसका नाम गुरबख्श सिंह उर्फ दीपू पुत्र हरजिन्द्र सिंह वासी नाग कला थाना मजीठा जिला अमृतसर, है।

    वह हमारे घर आया और मेरे मुंह पर हाथ रखकर मुझे बाजू से पकड़कर अंदर ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला के बयानों पर उक्त युवक के खिलाफ थाना घुमाण में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने बिगाड़ा पंजाब सरकार का गणित, निकाय चुनाव कराने को लेकर दिए ये निर्देश