Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 11:03 AM (IST)

    जालंधर के मॉडल टाउन में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उनकी थार गाड़ी में ...और पढ़ें

    HighLights

    1. AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    2. हमलावरों ने थार गाड़ी में कई गोलियां दागीं

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन में शुक्रवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लक्की ओबेरॉय किसी निजी कार्य से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास गए हुए थे।

    वह अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से कई गोलियां चलाईं, जो लक्की ओबेरॉय को लगीं।

    गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत श्री राम स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    AAP  (1)

    घटना की सूचना मिलते ही शहर के कई राजनीतिक नेता और समर्थक अस्पताल व मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी जयंत पुरी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

     

    यह भी पढ़ें- 'खून से थे लथपथ, CPR दिया और वेंटिलेटर पर भी रखा...', डॉक्टर ने बताया गोली लगने के बाद कैसी थी लक्की ओबेरॉय की हालत