विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Crime News: हाई अलर्ट के बीच लुटेरों ने दिखाई पिस्‍तौल, युवती ने भगाई कार; अनियंत्रित होकर पलटी

Updated: Wed, 10 Jul 2024 09:11 AM (IST)

Jalandhar Crime News पंजाब के जालंधर में हाई अलर्ट के बीच लुटेरों ने युवती को पिस्‍तौल दिखा दी। युवती ने घबराकर कार भगा दी। इसकी वजह से अनियंत्रित होक ...और पढ़ें

पंजाब के जालंधर में विधानसभा उपचुनाव के बीच हादसा (फाइल फोटो)
पंजाब के जालंधर में विधानसभा उपचुनाव के बीच हादसा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
  2. बाइक पर थे दो युवक
  3. कार पलटने के बाद भाग निकले आरोपी

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान लोगों से मिल रहे हैं और शहर में हाई अलर्ट है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। इसके बावजूद लुटरे वारदात कर रहे हैं। सोमवार रात करीब 1:35 बजे लुटेरों ने कूल रोड के पास कार में जा रही एक युवतियों को पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश की।

डिवाइडर से टकरा कर पलट गई कार

युवतियों ने कार भगा ली और अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में एक युवती मामूली चोटें ही आईं। कार पलटने के बाद लुटेरे भाग निकले। इसके बाद युवती ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची थाना छह की टीम ने जांच शुरू कर दी।

बीएमसी चौक के पास आई थी युवती

कार चालक सुखविंदर कौर निवासी दीप नगर कैंट ने बताया कि वह अपने परिवार की ही एक युवती के साथ कुछ खाने के लिए बीएमसी चौक के पास आई थी। खाना खाने के बाद वह दोनों गाड़ी के पास खड़ी थीं। बाइक पर दो युवक उनके पास आए और पिस्तौल दिखाकर धमकाते हुए कहने लगे कि जो कुछ वह निकाल दो।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की धरना खत्म करने की अपील, किसानों ने भी रख दी ये शर्त

पिस्‍तौल देखकर घबराई

पिस्तौल देखकर वह घबरा गईं और झट से कार में बैठकर गाड़ी भगा ली। युवक भी उनके पीछे लग गए। चुनमुन चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गई। उसके हाथ में चोट लगी है। उधर, गाड़ी पलटने के बाद लुटेरे भाग गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला और डाक्टर के पास पहुंचाया।