Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में बीएसएफ चौक पर बस ने एक्टिवा सवार को कुचला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

    जालंधर के बीएसएफ चौक पर पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार संजीव कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चौक पर जाम लग गया, जिसे ट्रैफिक पुलि ...और पढ़ें

    बीएसएफ चौक पर बस के नीचे आने से एक्टिवा सवार की मौत।

    बीएसएफ चौक पर बस के नीचे आने से एक्टिवा सवार की मौत।

    HighLights

    1. बीएसएफ चौक पर बस की चपेट में आया एक्टिवा सवार

    2. लद्देवाली निवासी संजीव कुमार की मौके पर ही मौत

    3. बस चालक हिरासत में, पुलिस ने जांच शुरू की

    संवाद सहयोगी, जालंधर। बीएसएफ चौक पर पंजाब रोडवेज की बस के नीचे आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लद्देवाली के रहने वाले संजीव कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद चौक पर जाम लग गया।

    मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया और सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बारादरी की पुलिस को सूचा दी। थाना बारादरी की पुलिस ने एक्टिवा और बस को कब्जे में लेने के बाद बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

    एएसआइ हरबंस लाल ने बताया कि वह चौक पर खड़े हुए थे। इस दौरान एक्टिवा सवार कार को क्रास करके आगे जाने लगा। इस दौरान वह कार से टकराने के बाद साथ चल रही रोडवेज की बस के टायरों के नीचे आ गया। बस के टायर एक्टिवा सवार के सिर से निकलने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    बस ड्राइवर संदीप सिंह ने बताया कि वह बस स्टैंड से अमृतसर जा रहा था। बीएसएफ चौक पहुंचा तो जाम लगा हुआ था। इस दौरान हादसा हो गया। थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी