विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:50 AM (IST)

जालंधर के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें IED ब्लास्ट और पंजाब-खालिस्तान से जुड़े नारों का जिक्र है।

जालंधर में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो)

जालंधर में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर को बम धमकी ईमेल

  2. ईमेल में IED ब्लास्ट और खालिस्तान नारों का जिक्र

  3. राहुल गांधी रैली व ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी

जागरण संवाददाता, जालंधर। आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट को बम से उड़ाने की धमकी की ईमेल की गई है। यह ईमेल स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8. 55 पर भेजी गई। इसमें पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखे गए हैं। साथ ही स्कूल में IED के जरिए धमाके करने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली का भी जिक्र किया गया है। ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

पुलिस विभाग की साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका आपी एड्रेस ट्रैक करने में जुट गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

1 से 4 नवंबर तक ट्रेनों में सफर न करने की धमकी

स्कूल को भेजी गई इस धमकी भरे ईमेल में एक से चार नंबर तक ट्रेनों में ना सफर करने की भी धमकी दी गई है जिसमें खासकर अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा की ट्रेनों के साथ-साथ रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने का भी जिक्र किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।