Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: राज्यसभा MP अशोक मित्तल ने भाजपा नेताओं को चाय पर बुलाया, बदलने लगे सियासी समीकरण; क्या है आगे की रणनीति?

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:42 PM (IST)

    राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल द्वारा भाजपा नेताओं के लिए आयोजित चाय पार्टी जालंधर में नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे रही है। ...और पढ़ें

    राज्यसभा MP अशोक मित्तल ने भाजपा नेताओं को चाय पर बुलाया (जागरण फोटो)

    राज्यसभा MP अशोक मित्तल ने भाजपा नेताओं को चाय पर बुलाया (जागरण फोटो)


    HighLights

    1. अशोक मित्तल ने भाजपा नेताओं को चाय पर बुलाया।

    2. जालंधर में नए राजनीतिक समीकरणों की शुरुआत हुई।

    3. भाजपा को लवली ग्रुप के प्रभाव से मजबूती मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी छाेड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा मेंबर का लगातार चर्चा के केंद्र बिंदु में हैं। कभी आप वर्करों द्वारा विरोध, कभी सरकारी एजेंसी की जांच तो अब राज्यसभा मेंबर एवं एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल की चाय पार्टी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    कारण है कि तीन दिन पहले ही अशोक मित्तल ने जालंधर कैंट के माल रोड स्थित अपने निवास पर भाजपा लीडरों को चाय पर बुलाया था। तब से ही जालंधर के खासकर चारों शहरी हलके में नए समीकरणों के कयास लगाने शुरू हो गए हैं।

    ये लोग रहे मौजूद

    अशोक मित्तल की चाय पार्टी में पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व मेयर राकेश राठौर,

    पूर्व मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जालंधर शहरी के जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, करमजीत कौर चौधरी, कपूरथला के जिला प्रधान रंजीत सिंह खोजेवाल, राजेश कपूर आदि मौजूद थे। इस दौरान लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल भी मौजूद थे।

    मौका था चाय के बहाने भाजपा नेताओं से गेट-टू-गदर का। लेेकिन जब सियासी शख्सियत एक जगह हों, तो फिर सियायत पर चर्चा तो आम बात है।

    इस मुलाकात के बारे में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जब भी कोई शख्स पार्मी में आता है, तो उसका फायदा तो होता ही है। भाजपा को भी जालंधर में मजबूती मिलेगी। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि अशोक मित्तसे मुलाकात तो आम तौर पर होती रहती थी। बात भी होते रहती थी, लेकिन अब एक ही मंच पर आने के बाद बात कुछ और है।

    खबरें और भी

    जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि परिवार में किसी के आने के बाद दायरा बढ़ता है, वैसा ही अब भाजपा में हो रहा है। मुलाकात के दौरान ही पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधान सुशील शर्मा से कहा कि पार्टी के पार्षद, सभी मंडल प्रधानों और पार्टी पदाधिकारियों की एक मीटिंग बुलाकर अशोक मित्तल के साथ मीटिंग करवाएं।

    ताकि आपसी मेलजोल बढ़े। अगले ही दिन कुछ पार्टी नेताओं को लेकर सुशील शर्मा ने अशोक मित्तल से मुलाकात भी की, साथ ही कहा कि जल्द ही पार्टी की मीटिंग पदाधिकारियों की मीटिंग में अशोक मित्तल को बुलाकर स्वागत किया जाएगा।

    शहर में बिजनेस घराने होंगे सक्रिय

    शहर में मित्तल परिवार का अपना एक रसूख है। खासकर पुराने से लेकर नए बिजनेस घराने उनसे या लवली ग्रुप से सीधे तौर पर जुड़े है। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। एलपीयू के रूप में बड़े एजुकेशन हब के बहाने भी भाजपा को मजबूती मिलेगी।

    इतना ही नहीं लवली ग्रुप के नेटवर्क से जुड़े चेहरे भी अब प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में भाजपा की परिधि में आने शुरू हो गए हैं। जिसका उदाहरण भाजपा लीडरों की वर्किंग में भी दिखना शुरू हो गया है।