विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: जालंधर के गुरिंदरवीर का पदक का सपना टूटा, 100 मीटर हीट रेस में 5वें स्थान पर रहे

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:14 PM (IST)

जालंधर के गुरिंदरवीर सिंह एशियाई खेलों में 100 मीटर की दौड़ में पदक की दौड़ से बाहर हो गए। उन्होंने 10.32 सेकंड का समय निकालकर पांचवां स्थान हासिल किया।

गुरिंदरवीर सिंह।

गुरिंदरवीर सिंह।

HighLights

  1. गुरविंदर वीर सिंह एशियाई खेलों में पदक जीतने से चूक गए।

  2. 100 मीटर दौड़ की हीट में 10.32 सेकंड का समय निकाला।

  3. अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे, प्रतियोगिता से बाहर हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के धावक गुरविंदर वीर सिंह का एशियाई खेलों में पदक जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। उन्होंने 100 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में हिस्सा लिया और 10.32 सेकंड का समय निकाला। इस प्रदर्शन के साथ वह अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे। उनका यह प्रदर्शन पदक की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त नहीं रहा और प्रतियोगिता से उन्हें बाहर होना पड़ा।

गुरविंदर वीर सिंह से एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। 100 मीटर जैसी छोटी दूरी की दौड़ में कुछ सेकंड के 100वें हिस्से का अंतर भी खिलाड़ियों के स्थान पर बड़ा असर डालता है। गुरविंदर ने अपनी हीट में पूरी क्षमता के साथ दौड़ लगाई, लेकिन वह शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: पंजाब के खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, पटियाला की परिनाज और मानसा के सतनाम ने जीता कांस्य

10.32 सेकंड का समय निकाला

100 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में गुरविंदर वीर सिंह ने 10.32 सेकंड का समय दर्ज किया। दौड़ पूरी करने के बाद वह पांचवें स्थान पर रहे। इस परिणाम के साथ उनके लिए पदक की ओर बढ़ने का रास्ता बंद हो गया। प्रतियोगिता में पदक हासिल करने के लिए उन्हें अपनी हीट में बेहतर स्थान हासिल करना जरूरी था।

गुरविंदर के लिए यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में पदक की दौड़ में उनका सफर समाप्त हुआ हो। इससे पहले राष्ट्रीय मंडल खेलों में भी वह पदक हासिल करने की दौड़ से बाहर हो गए थे।

खेल प्रेमियों की टूटी उम्मीद

गुरविंदर वीर सिंह के एशियाई खेलों में उतरने से खेल प्रेमियों में उत्साह था। जालंधर शहर से जुड़े इस धावक के प्रदर्शन पर स्थानीय खेल जगत की भी नजर थी। हालांकि 100 मीटर दौड़ में पांचवां स्थान हासिल करने के बाद उनका एशियाई खेलों में अभियान समाप्त हो गया।

गुरविंदर ने 10.32 सेकंड का समय दर्ज कर अपनी गति का प्रदर्शन किया, लेकिन यह उन्हें पदक की दौड़ में आगे ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। अब उनकी नजर आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन बेहतर करने पर होगी। उनकी चुनौती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी टाइमिंग में सुधार करते हुए आगे बढ़ने की रहेगी।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत का 'गोल्डन' निशाना, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शूटिंग में जीता सोना

फेडरेशन कप में बनाया था राष्ट्रीय रिकार्ड

रांची में आयोजित फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 10.17 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था, जिसे फाइनल में और बेहतर करते हुए 10.09 सेकेंड कर दिया ।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के लाल ने जापान में रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड पर कब्जा; जश्न में डूबा पूरा गांव