जालंधर में प्रशासन से चालाकी पड़ी भारी! नशा तस्कर ने दोबारा खड़ा कर लिया था आशियाना, नगर निगम ने फिर चलाया पीला पंजा
जालंधर के हरदयाल नगर में नशा तस्कर विजय कुमार उर्फ लड्डू के दोबारा बनाए गए घर को नगर निगम ने फिर से गिरा दिया। ...और पढ़ें
-1779443209282_m.webp)
जालंधर में दोबारा गिराया गया नशा तस्कर का घर।
HighLights
नशा तस्कर विजय कुमार उर्फ लड्डू का घर गिराया
नगर निगम ने हरदयाल नगर में दोबारा की कार्रवाई
लड्डू पर 20 मामले, 13 एनडीपीएस के दर्ज
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब सरकार की ओर से पंजाब में चलाए गए अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत आज शुक्रवार को जालंधर के थाना आठ के अधीन पड़ते हरदयाल नगर में नशा तस्कर के घर नगर निगम का पीला पंजा चलाया गया।
इस पर नगर निगम की ओर से करीब 6 महीने पहले भी कार्रवाई की गई थी। लेकिन उसके बाद इसके परिवार ने दोबारा से वहां रि कंस्ट्रक्शन करवा लिया था। जिसके बाद आज दोबारा से करवाई की गई है।
नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति का नाम विजय कुमार उर्फ लड्डू पुत्र जगदेव सिंह जो की हरदयाल नगर के रहने वाला है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी शरणदीप सिंह ने बताया कि इस विजय कुमार उर्फ लड्डू पर कुल 20 के करीब मामले दर्ज हैं। जिसमें से 13 एनडीपीएस के ही है।
यहां पर पहले भी पुलिस और नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई थी। लेकिन उसे कार्रवाई के बाद इन्होंने फिर से उसको बनवा लिया था। इसके बाद आज नगर निगम ने दोबारा से यहां कार्रवाई की है। फिलहाल वह अभी भी जेल में है।