विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: AAP से भाजपा में शामिल हुए इन दो नेताओं को मिलेगी 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा, बताया था जान का खतरा

Published: Tue, 02 Apr 2024 11:04 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 02 Apr 2024 11:18 AM (GMT+05:30)

AAP पार्टी से भाजपा में शामिल हुए पंजाब के दो नेताओं को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने ...और पढ़ें

Punjab News: केंद्र सरकार ने भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को 'वाई' कैटेगरी की दी सुरक्षा।
Punjab News: केंद्र सरकार ने भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को 'वाई' कैटेगरी की दी सुरक्षा।

एएनआई, चंडीगढ़। मंगलवार को सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पंजाब के नेताओं सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को 'वाई' श्रेणी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा कवर प्रदान करने का फैसला किया है।

इससे पहले भाजपा में शामिल हुए पंजाब के दो आम आदमी पार्टी नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। जालंधर से सांसद रिंकू और जालंधर पश्चिम से विधायक अंगुराल ने भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद नड्डा से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ भी उनके साथ थे। इसके बाद रिंकू को भाजपा ने जालंधर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। बीजेपी में शामिल होते वक्त रिंकू ने दावा किया था कि उन्होंने जालंधर के विकास के लिए यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि मैंने जालंधर के विकास के लिए यह फैसला लिया है। हम जालंधर को आगे ले जाएंगे। हम केंद्र सरकार की सभी परियोजनाओं को जालंधर में लाएंगे। रिंकू ने यह भी आरोप लगाया कि आप सरकार द्वारा पंजाब में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।