यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Municipal Elections से पहले कांग्रेस का अहम फैसला, तीन ब्लॉक के अध्यक्षों को बदला; इन नेताओं को किया नियुक्त
। Municipal Elections in Punjab पंजाब में इसी साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने तीन ब्लॉक के अध्यक्षों को बदल दिया ह ...और पढ़ें

जालंधर, ऑनलाइन डेस्क। Municipal Elections in Punjab: पंजाब में इसी साल नगर निगम के चुनाव होने हैं। चुनाव 46 शहरी स्थानीय निकायों के लिए निर्धारित हैं, जिनमें 5 नगर निगम और 41 नगर परिषद और नगर पंचायतें शामिल हैं। ऐसे में सभी पार्टियां किसी भी तरह से जीत की तरफ बढ़ना चाहती हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने रणनीतियां तैयार की हैं। इसी कड़ी में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने तीन ब्लॉक के अध्यक्षों को बदल दिया है।
तीन ब्लॉक के बदले गए अध्यक्ष
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amarinder Singh Raja Waring) ने तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को बदलकर उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पीपीसीसी ने इसके लिए पत्र भी जारी किया है। पीपीसीसी द्वारा जारी किेए गए पत्र के अनुसार, कैडी ब्लॉक, धुरी ब्लॉक और पश्चिमी ब्लॉक के अध्यक्षों को बदला गया है।

किस की जगह किस अध्यक्ष की हुई नियुक्ति
जारी पत्र के अनुसार कैडी ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह की जगह भूपिंदर सिंह, धूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार की जगह हरदीप सिंह और जालंधर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी कुमार की जगह रछपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। यह फैसला नगर निगम चुनावों को मद्देनजर लिया गया है।