विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब कांग्रेस चीफ परगट सिंह का एक्शन प्लान: बंगला साहिब में अरदास, दिल्ली में आलाकमान संग करेंगे बैठक

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:47 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

परगट सिंह ने संभाली पद की कमान।

परगट सिंह ने संभाली पद की कमान।

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस चीफ परगट सिंह ने संभाली नई जिम्मेदारी

  2. दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा, अरदास की

  3. आज दिल्ली में आलाकमान संग करेंगे अहम रणनीति बैठक

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष व विधायक परगट सिंह ने जिम्मेदारी संभालने के साथ ही अपनी नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

परगट सिंह आज शनिवार को दिल्ली में पार्टी के सीनियर नेताओं से मीटिंग कर सकते हैं। अभी उनका मीटिंग का शेड्यूल तय नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि दोपहर बाद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे।

कब लौटेंगे पंजाब? 

उनकी पंजाब वापसी को लेकर भी अभी शेड्यूल तय नहीं है 5 अक्टूबर को राहुल गांधी ने दिल्ली में मीटिंग रखी है। अगर परगट सिंह मीटिंग में शामिल होते हैं तो वह 6 अक्टूबर को पंजाब लौटेंगे। अगर मीटिंग में शामिल नहीं होते हैं तो रविवार दोपहर बाद पंजाब आ सकते हैं।

इससे पहले शनिवार सुबह उन्होंने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका और अरदास की।

बधाई देने वालों का लगा तांता

वहीं जालंधर से भी बधाई देने वालों का तांता दिल्ली में लगना शुरू हो गया है। जालंधर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता अपने साथियों समेत दिल्ली पहुंच गए हैं।

उनके साथ डीसीसी जालंधर के जनरल सेक्रेटरी भूपिंदर सिंह भिंदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मिंदर सिंह भिंदा, जालंधर यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी नवजोत गाबा और पलवीर टुट भी मौजूद रहे। सभी ने परगट सिंह से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

परगट सिंह का एक्शन प्लान

परगट सिंह ने उन्हें निर्देश दिया है कि ग्राउंड लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए डट जाएं और बूथ स्तर तक काम करें। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ही पार्टी की रीढ़ है और आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें- 'वह हमारे प्रधान रहे हैं, अच्छे प्लेयर हैं', राजा वड़िंग को लेकर पंजाब कांग्रेस के नए चीफ परगट सिंह की प्रतिक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।