Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर और गुरुग्राम में लवली ग्रुप के 10 ठिकानों पर ED की रेड, 24 घंटे तक चली छापामारी; दस्तावेज बरामद

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 07:35 PM (IST)

    ईडी ने लवली ग्रुप के संस्थानों पर 24 घंटे चली छापेमारी गुरुवार सुबह समाप्त की। जालंधर और गुरुग्राम सहित दस स्थानों पर हुई इस कार्रवाई में ईडी ने कई दस ...और पढ़ें

    जालंधर और गुरुग्राम में लवली ग्रुप के 10 ठिकानों पर ED की रेड (File Photo)

    जालंधर और गुरुग्राम में लवली ग्रुप के 10 ठिकानों पर ED की रेड (File Photo)

    HighLights

    1. लवली ग्रुप पर ईडी की 24 घंटे की रेड समाप्त

    2. जालंधर, गुरुग्राम में दस जगहों पर हुई कार्रवाई

    3. फेमा और छात्रवृत्ति अनियमितताओं की जांच जारी

    जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली ग्रुप के संस्थानों पर ईडी की रेड वीरवार सुबह करीब पांच बजे समाप्त हुई। ग्रुप के गुरुग्राम और जालंधर सहित दस जगहों पर ईडी ने जांच की थी। लवली ग्रुप के गुरुग्राम स्थित यूनियन कालेज ऑफ बिजनेस एंड मास्टर्स और टीईटीआर कॉलेज आफ बिजनेस कारण ईडी की जांच जालंधर तक पहुंची।

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर व राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के घर कैंट, लवली स्वीट्स, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जांच के बाद ईडी की टीम कई दस्तावेज और घर व कार्यालयों से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण साथ ले गई है।

    परिवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह लवली ग्रुप के संस्थानों पर दस जगह रेड की थी। जालंधर कैंट स्थित अशोक मित्तल के दोनों निवास, लवली स्वीट्स, लवलीी आटो के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड हुई जिसका नेतृत्व दिल्ली की टीम कर रही थी। जालंधर की ईडी की टीमों ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे रेड की जो वीरवार सुबह पांच बजे खत्म हुई।

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया था। ईडी फिलहाल इसे फारेन एक्सचेंज मेनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत जांच की बात की है। ईडी ने लवली ग्रुप के गुरुग्राम और जालंधर सहित दस जगह पर जांच करते हुए ग्रुप के विदेशों से लेनदेन का रिकार्ड खंगाला है। ईडी लवली यूनिवर्सिटी और कालेज से जुड़े दस्तावेज ले गई है।

    खबरें और भी

    सूत्रों की माने तो एससी छात्रों को स्कालरशिप देने में यूनिवर्सिटी और कालेज में अनियमितताएं पाई गई है। जांच में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल उनके भाई रमेश मित्तल, नरेश मित्तल और बिजनेस में सक्रिय अन्य पारिवारिक सदस्यों के दस्तावेज ईडी ने जब्त किए है।

    मित्तल परिवार के लिए आप नेता सक्रिय

    लवली ग्रुप पर ईडी की रेड के बाद जालंधर के कई आम आदमी पार्टी के नेता उनके पक्ष में खड़े हुए। उन्होंने इसे रंजिश के तहत की गई कार्रवाई बताया। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा की पंजाब में चुनावी तैयारी बताया था।राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा देने के बाद आप ने इसे राजनीतिक रंजिश की कार्रवाई पर मोहर कहा है।