जालंधर में घर में आग लगने पर छत से कूदी बुजुर्ग महिला, इलाज के दौरान मौत
जालंधर की प्रोफेसर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। 77 वर्षीय परमजीत कौर आग से बचने के लिए छत से कूद गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई ...और पढ़ें
-1769676061752_m.webp)
घर में लगी आग तो छत से कूदी महिला, मौत। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग
आग से बचने के लिए छत से कूदी बुजुर्ग महिला
गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में हुई मौत
संवाद सहयोगी, जालंधर। रामामंडी की प्रोफेसर कालोनी स्थित एक घर में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान घर में मौजूद 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर घबरा गईं और आग से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी।
महिला का सिर जमीन में लगा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहती किरायेदार और आसपास के लोगों ने उन्हें जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार परमजीत कौर के पति लक्खा आर्मी से रिटायर्ड मेजर हैं। वह बैंक से पैसे निकालने के लिए गए थे। उनके दोनों के बच्चे विदेश में रहते है। उन्होंने घर के नीचले हिस्से को किराये पर दिया हुआ है।
सुबह पति के बैंक जाने के बाद परमजीत कमरे में आराम कर रही थीं। उसी दौरान कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें निकलते देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। परमजीत कौर ने आग से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी।