यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर में लॉरेंस के गुर्गों का एनकाउंटर, गैंगस्टर लक्की के कहने पर करने आए टारगेट किलिंग; गोली लगने से दोनों घायल
Encounter in Jalandhar पंजाब के जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस को नाखां वाला बाग के पास दो बदमाशों के होने की सूचना मिली थी ...और पढ़ें

HighLights
- जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर
- क्रॉस फायरिंग में दो आरोपी और पुलिसकर्मी घायल
- छावनी में तब्दील हुआ इलाका
जागरण संवाददाता, जालंधर। Encounter in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस को नाखां वाला बाग के पास दो बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन बदमाशों ने बच निकलने पर पुलिस पर गोलियां चला दी।
लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों की पुलिस के साथ मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर (Lawrence Bishnoi Group Members) के गुर्गे थे। दोनों तरफ से करीब 17 राउंड फायर हुए। गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए, जबकि एक पुलिस मुलाजिम की पगड़ी में से गोली निकली। सारे घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
.jpg)
वारदात करने आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे
सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। घायल गैंगस्टरों की पहचान बुलोवाल निवासी अश्विनी और जालंधर निवासी नितिन के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के पास गुप्त सूचना आई थी के जालंधर में दो लोगों को मारने की फिराक में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दो गुर्गे घूम रहे हैं।
.jpg)
गैंगस्टरों ने पुलिस पर शुरू की फायरिंग
रविवार सुबह पता चला कि दोनों वडाला चौक की तरफ निकल रहे हैं। ऐसे में सीआईए स्टाफ की टीम उनके पीछे लग गई। पुलिस की भनक पाते ही दोनों गैंगस्टर ने अपनी आई 20 गाड़ी में भार्गव कैंप के साथ लगते तिलक नगर की तरफ मुड़कर नाखां वाले बाग के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद दोनों गैंगस्टर ने अपनी गाड़ी से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Fazilka News: BSF ने कोहरे के चलते सरहद पर बढ़ाई सुरक्षा, जवान भारत-पाक सीमा पर दुश्मनों की हर एक हरकत पर रख रहे नजर\
.jpg)
जवाबी फायरिंग में घायल हुए दोनो गुर्गे
पुलिस ने भी जवाबी फायर किया जिसमें दोनों गैंगस्टर घायल हो गए। पुलिस ने उनकी आई20 गाड़ी जब्त कर ली और उनके पास से दो पिस्टल मिले हैं। आरोपितों के पास से 17 गोलियां भी मिलीं। पुलिस कमिश्नर्स स्वप्न शर्मा ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के दोनों गुर्गे पिछले कुछ दिनों से जालंधर में रेकी कर रहे थे। पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने टारगेट किसको बनाया था और उनको शरण किसने दी थी।
विदेश में बैठे गैंगस्टर लकी के कहने पर टारगेट किलिंग के लिए आए थे आरोपित
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर लक्की, जो इस समय विदेश में बैठा हुआ है, के कहने पर दोनों आरोपित टारगेट किलिंग करने आए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों लकी के साथ सीधे संपर्क में थे। लकी ने ही उनको हथियार मुहैया करवाए थे। उनको हथियार किसने यहां पर दिए, इस बारे में पुलिस पता लग रही है।
.jpg)
पगड़ी में गोली फंसने से हुआ बचाव
एएसआई निशांत सिंह, जो सीआईए स्टाफ की टीम में था और गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ में शामिल था, के सिर पर बंधी पगड़ी में गोली लगी। गैंगस्टरों ने जब गोलियां चलाई तो एक गोली एएसआई निशान सिंह के सिर पर लगी, जो पगड़ी में जाकर धंस गई, जिस वजह से उसकी जान बच गई।