Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: बेसहारा पशुओं से परेशान हुए किसान, बोले- दे डाली अफसरों को चेतावनी; कही ये बात

    By Jagdish Kumar Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 06:30 AM (GMT+05:30)

    बेसहारा पशुओं से परेशान किसानों ने सोमवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है अगर 10 दिन के भीतर बेसहारा पशुओं की संभ ...और पढ़ें

    बेसहारा पशुओं से परेशान किसानों ने खोला मोर्चा
    बेसहारा पशुओं से परेशान किसानों ने खोला मोर्चा

    जागरण संवाददाता, जालंधर। बेसहारा पशुओं से परेशान किसानों ने सोमवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है अगर 10 दिन के भीतर बेसहारा पशुओं की संभाल न की गई तो वह ट्रालियों में भर कर उन्हें डीसी दफ्तर छोड़ जाएंगे। सोमवार को भारती किसान यूनियन लक्खोवाल की जालंधर इकाई ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।

    किसानों ने कड़ा संघर्ष करने की चेतावनी दी

    जिला प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि बेसहारा पशु गांवों में खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को खराब करते हैं। वहीं धुंध में सड़कों पर होने की वजह से बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं। सरकार लोगों से गौ सेस वसूलने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। किसानों ने कड़ा संघर्ष करने की चेतावनी दी है।

    इस मौके पर परमिंदर सिंह, बाबा सुखजिंदर सिंह, सतवंत सिंह, अमरजीत सिंह, संतोख सिंह, सुखपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, तरसेम सिंह तता मनजीत सिंह के अलावा यूनियन के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।