वित्त मंत्री हरपाल चीमा और मोहिंदर भगत ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत, PM मोदी ने इस एयरपोर्ट का बदला नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया। आदमपुर एयरपोर्ट पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिं ...और पढ़ें
-1769963616501_m.webp)
PM मोदी ने इस एयरपोर्ट का बदला नाम। फोटो एक्स
HighLights
पीएम मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में दी हाजिरी।
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर।
हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर। डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी के 649वीं जयंती पर नमन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आदमपुर एयरपोर्ट पहुचंने पर पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व बागवानी, रक्षा सेवा कल्याण एवं स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वागत किया।
प्रधानमंत्री के आगमन से कुछ मिनट पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर हलकी बरसात भी हुई, जो उनके आने तक थम गया। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डेरा सचखंड बल्लां रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने की रस्म अदायगी की।
इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। बाद में प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में संगत को संबोधित करते हुए उक्त भी कहा कि दोनों उपलबधियों की चर्चा की।