Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 10:59 PM (IST)

    फिलौर में अकालपुर रोड पर कबाड़ के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, गोदाम में रखा लाखों का सामा ...और पढ़ें

    फिलौर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    फिलौर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    HighLights

    1. फिलौर के अकालपुर रोड पर कबाड़ गोदाम में आग

    2. शार्ट सर्किट से लगी गोदाम में भीषण आग

    3. दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

    संवाद सहयोगी, फिल्लौर। सोमवार दोपहर 12 बजे फिल्लौर के अकालपुर रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में शार्ट सर्किट से गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फिल्लौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

    फायर कर्मी ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक की बोतलों और सामान के कारण आग तेजी से फैल गई थी जिसपर काबू पा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि लगभग एक साल पहले भी इसी दुकान के मालिक के गोदाम में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था।