विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकाली नेता खैहरा के घर में गोली चली, रसोइये की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Sun, 06 Nov 2016 03:11 PM (IST)

फिल्‍लोर में अकाली दल के नेता बलदेव सिंह खैहरा के घर पर अचानक गोली चल गई। पिस्‍टल से चली गोली उनके काम करने वाले रसोइये काे लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।

News Article Hero Image

जेएनएन, फिल्लौर (जालंधर)। बसपा छोड़ कर अकाली दल में शामिल हुए बलदेव सिंह खैहरा के घर में बड़ी घटना हो गई है। यहां उनके घर में पिस्टल से गोली चल गई और उनके यहां काम करनेवाला रसोइया इसका शिकार हो गया। गोली उसके सीने में लगी अौर इससे उसकी माैत हाे गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि सुबह खैहरा के घर में एक पिस्टल से गोली चल गई। लोग भाग कर वहां पहुंचे तो देख की माेहित नामका रसोइया लहुलुहान पड़ा है। गोली उसके सीने में लगी थी और इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले फिल्लौर के एक नर्सिंग होम में दाखिल करवाया गया।

फिल्लौर में बलदेव सिंह खैहरा घर, जहां सन्नाटा छाया हुआ है।

वहां उसकी हालते बेहद गंभीर होेने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। गोली किस हालात में चली इसका खुलासा नहीं हो पाया हुआ है। कहा जा रहा है मोहित कमरे में चादर झाड़ रहा था तो सिक्योरिटी गार्ड की 38 बोर की पिस्टल से गोली चल गई और उसकी सीधी छाती में जा लगी।

पढ़ें : उद्यमी के 10 लाख रुपये देखकर कर्मचारी को जागी अय्याशी, फिर ...

मामले को लेकर कयासबाजी जारी है और लोग मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बसपा नेता सक्रिय हो गए हैं और वे घटना की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें : घरेलू विवाद में देवरानी ने जेठानी को जिंदा जला दिया, भुगतेगी उम्रकैद