विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hit and Run Law: खुशखबरी! पंजाब में दो घंटे के अंदर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी जिलों में भेजे जाएंगे टैंकर

Published: Tue, 02 Jan 2024 04:40 PM (IST)

जालंधर में तेल टैंकर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की यूनियन नेताओं के साथ ...और पढ़ें

पंजाब में दो घंटे के अंदर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी जिलों में भेजे जाएंगे टैंकर (फोटो जागरण)
पंजाब में दो घंटे के अंदर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी जिलों में भेजे जाएंगे टैंकर (फोटो जागरण)

HighLights

  1. जालंधर में तेल टैंकर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है।
  2. डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की यूनियन नेताओं के साथ इंडियन ऑयल टर्मिनल में हुई बैठक।
  3. जालंधर तेल डिपो से जालंधर और आसपास के शहरों में तेल आपूर्ति 2 घंटे में शुरू हो जाएगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में तेल टैंकर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की यूनियन नेताओं के साथ इंडियन ऑयल टर्मिनल में बैठक हुई, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। 

अगले 2 घंटे में शुरू हो जाएगी आपूर्ति

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष संगल और एसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर ने घोषणा की है कि ट्रक टैंकर ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। जालंधर तेल डिपो से जालंधर और आसपास के शहरों में तेल आपूर्ति 2 घंटे में शुरू हो जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि लोग पेट्रोल डीजल लेने के लिए पैनिक ना हो। अगले 5 से 6 घंटे में सभी शहरों में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित हो जाएगी। 

बता दें कि अमृतसर, नवांशहर, मोगा, फिरोजपुर, जगराओं और आसपास के अन्य शहरों में सप्लाई शुरू कर दी गई है। 

पटियाला में बिगड़ रहे हालात

वहीं पटियाला में पेट्रोल पंप पर हालात बिगड़ते देख पुलिस को तैनात किया गया है।

लुधियाना में भी हड़ताल खत्म

बात लुधियाना की हो, तो लुधियाना में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टरों के बीच बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग से विभिन्न मुद्दों पर मंथन भी हुआ। लुधियाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक सचदेवा ने कहा कि लंबी बातचीत में दोनों पक्षों में सहमति हो गई है और देर रात तक शहर के पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 70 प्रतिशत से ज्यादा पैट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म

वहीं रूपनगर के जिला जेल के बाहर जेल प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप पर वाहनों की लाइनों लगी रही। बेला मार्ग पर लंबी कतार पेट्रोल डीजल डलवाने के लिए वाहनों की लग गई। जिले में 70 प्रतिशत से ज्यादा पैट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो चुका है।

Also Read: Hit and Run Protest: पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर न हो चिंतित, प्रशासन ने दी राहत; लोग घबराकर ना करें खरीदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।