Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sangrur Bypoll : पंजाब में चुनाव आयोग ने केजरीवाल और भगवंत मान के होर्डिंग्स फाड़े, एक घंटे बाद दोबारा लगे

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jun 2022 04:14 PM (GMT+05:30)

    सदर बाजार बरनाला में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से पहले स्वागती गेट पर लगे होर्डिंग्स व गुब्बारों को फाड़ दिया गया। च ...और पढ़ें

    बरनाला में स्वागती गेट पर लगे केजरीवाल व सीएम भगवंत मान के फाड़े गए होर्डिंग्स। (जागरण)
    बरनाला में स्वागती गेट पर लगे केजरीवाल व सीएम भगवंत मान के फाड़े गए होर्डिंग्स। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बरनाला। संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। विशेषकर इस सीट से आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से पहले राज्य चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला चुनाव अधिकारी के निर्देश पर यहां के सदर बाजार में लगे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के होर्डिंग फाड़ दिए। हालांकि एक घंटे के बाद फिर से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो वाले होल्डिंग बोर्ड व गुब्बारे लगाने शुरू कर दिए गए।

    केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागती गेट लगाए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से इन पर गुब्बारों को भी हटा दिया गया है। बस स्टैंड धनौला में भी लगाए पोस्टर व होर्डिंग बोर्ड उतार दिए गए हैं। उधर, इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही शिक्षा एवं खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समर्थकों सहित मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। कुछ ही देर में अरविंद केजरीवाल और सीएम मान बरनाला में रोड शो करने वाले हैं। 

    बता दें कि संगरूर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री भगवंत के लोकसभा से त्याग पत्र देने के बाद खाली हुई थी। वे यहां से लगातार दो बार एक लाख से अधिक वोटों से जीत चुके हैं। इस बार आप ने यहां गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है। संसदीय सीट के लिए 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को परिणाम की घोषणा की जाएगी। 

    आप के गुरमेल सिंह के मुकाबले भाजपा ने पूर्व विधायक केवल सिंह ढल्लों को टिकट दी है। वहीं कांग्रेस ने युवा नेता और पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को मैदान में उतारा है। शिअद-बसपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए आतंकी बलवं सिंह राजओणा की बहन कमलदीप कौर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह संगरूर सीट पर चौकोना मुकाबला देखने को मिलेगा।  

    खबरें और भी