विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह, कौन है उनकी दुल्हनियां? 21 मार्च को होगी शादी

Published: Sat, 15 Mar 2025 12:53 PM (IST)

हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता कौर 21 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने देश के ...और पढ़ें

हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह 21 मार्च को करेंगे शादी
हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह 21 मार्च को करेंगे शादी

जागरण संवाददाता, जालंधर। ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता ओलिंपियन मनदीप सिंह शादी में बंधने जा रहे है। मनदीप सिंह की शादी महिला हॉकी टीम के डिफेंडर उदिता कौर से होने जा रही है। 21 मार्च को मॉडल टाउन के सिंह सभा गुरुद्वारा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दोनों खिलाड़ियों ने देश के लिए कई पदक जीते हैं। पिछली दो ओलिंपिक में मनदीप सिंह कांस्य पदक अपने नाम कर चुके है। जिसके कारण पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी का नियुक्ति पत्र सौंपा था।

युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत

मिट्ठापुर के रहने वाले मनदीप सिंह के हॉकी करियर की शुरुआत सुरजीत हॉकी एकेडमी से शुरु हुई थी। वह हॉकी विश्व कप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैंपियन ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

यह भी पढ़ें- ISI के आतंकी रिंदा के 3 साथी गिरफ्तार, कब्जे से कई हथियार बरामद; नांदेड़ हत्याकांड में शामिल थे तीनों

बताया जा रहा है मनदीप सिंह के पारिवारिक सदस्य शादी की तैयारियों को लेकर व्यस्त चल रहे है। उन्होंने कई अहम मैचों में गोल करके भारत तो जीत दिलाई है। युवा पीढ़ी के लिए प्रेराणास्त्रोत है।

हॉकी खेलने का शोक बचपन से ही था

मनदीप सिंह को बचपन से हॉकी खेलने का शौंक था। आठ वर्ष की आयु में मनदीप बिना किसी को बताए घर से चला गया था। कई जगह ढूंढा लेकिन मिला नहीं। घर में सभी पारिवारिक सदस्यों तनाव में आ गए थे।

बाद में पता चला की मिट्ठापुर के हॉकी स्टेडियम में हॉकी खेल रहा था। हॉकी के प्रति इतना जूनुन था कि गर्मी-सर्दी कोई मायने नहीं रखती थी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद भी तपती गर्मी में मैदान में हॉकी खेलने जाता था।

टोक्यो ओलंपिक में उदिता ने किया था शानदार प्रदर्शन

हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर की बात करें तो हरियाणा के हिसार जिले से संबंध रखती है। वर्ष 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी में शानदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें- Punjab News: अस्पताल में महिलाओं को चढ़ रहा था ग्लूकोज, अचानक बिगड़ने लगी तबीयत; हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।