Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के होटल-रेस्टोरेंट पर बड़ा संकट: कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप, शादी समारोहों का बढ़ जाएगा खर्च

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    ईरान-इजरायल युद्ध के कारण जालंधर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद हो गई है, जिससे होटल उद्योग को भारी परेशानी हो रही है। होटल, रेस्तरां और क ...और पढ़ें

    ईरान-इजरायल युद्ध से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप (फाइल फोटो)

    ईरान-इजरायल युद्ध से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ईरान-इजरायल युद्ध से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप

    2. जालंधर के होटल, रेस्तरां महंगे इंडक्शन उपयोग को मजबूर

    3. शादी समारोहों के खर्च में 10-20% वृद्धि की आशंका

    कमल किशोर, जालंधर। ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर होटल इंडस्ट्री पर दिखना शुरू हो गया है। पंजाब के कई जिलों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। अभी सिलेंडरों के पुराने स्टॉक से होटलों का काम चल रहा है। स्थिति ऐसी ही रही तो इसका असर होटलों व रेस्तरां के कारोबार पर भी पड़ेगा। 

    होटलों-रेस्तरां में प्रतिदिन 12 से 17 सिलेंडरों की खपत होती है। होटल संचालक गैस एजेंसियों से सिलेंडरों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई नहीं हो रही है। इससे होटल संचालकों के साथ-साथ कैटरर्स व हलवाइयों की भी दिक्कत बढ़ गई है।

    होटल संचालकों का कहना है कि अगर आगे सिलेंडरों की सप्लाई नहीं होती है तो कॉमर्शियल इंडक्शन से खाना बनाना पड़ेगा। इससे बिजली की खपत ज्यादा होगी, जिस कारण खर्च 10 से 20 प्रतिशत बढ़ जाएगा। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ललतेश भसीन ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पीछे से बंद कर दी गई है। हालांकि इसे लेकर शुक्रवार को ऑर्डर जारी कर दिए गए थे। इसके बाद दो दिन सप्लाई दी गई, लेकिन अब सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

    युद्ध बंद नहीं हुआ तो विवाह समारोहों का बढ़ेगा खर्च

    मार्च व अप्रैल में शादियों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। इसके चलते होटल और रेस्तरां की बुकिंग पहले से हो चुकी है। मार्च में 11 तथा 12 तारीख शादी के लिए शुभ है। 15 मार्च को खरमास शुरू हो जाएगा। सनातन परंपरा के मुताबिक यह समय शादियों के लिए शुभ नहीं होता। ऐसे में 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद 15, 20, 21 तथा 25 से लेकर 29 अप्रैल तक शादियों के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।

    खबरें और भी

    अगर जल्द युद्ध खत्म नहीं होगा तो यह दिक्कत आगे भी बनी रहेगी। कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई नहीं होने से इसका असर विवाह समारोहों पर भी पड़ेगा। अगर कॉमर्शियल इंडक्शन से शादियों में खाना बनेगा तो खर्च भी बढ़ जाएगा।

    होटल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का स्टॉक कम

    होटल अंबेसडर के जीएम प्रद्यूत दास ने कहा कि होटल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक कम रह गया है। कंपनियों के वेंडरों से सिलेंडरों की मांग कर रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसका असर होटल व रेस्तरां इंडस्ट्री पर असर पड़ना तय है। होटल चलाने के लिए कॉमर्शियल इंडक्शन का सहारा लेना पड़ेगा।

    2100 से 2200 रुपये में मिल रहा सिलेंडर

    क्यूरो इंवेट कैटरर्स के एमडी मोहित ढींगरा ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद सिलिंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। पुराने स्टॉक से काम चल रहा है। आने वाले दिनों में दिक्कतें बढ़ेंगी। युद्ध से पहले 1400 से 1500 रुपये में सिलेंडर मिल रहा था। अब इसके लिए 2100 से 2200 रुपये देने पड़ रहे हैं।

    सरकार जल्द शुरू करे गैस सिलेंडरों की सप्लाई

    होटल प्लाजा के एमडी जसकरण सिंह ने कहा कि सिलेंडरों की सप्लाई न मिलने के कारण आने वाले दिनों में कामकाज करना मुश्किल हो जाएगा। इसका असर कारोबार पर पड़ेगा। सरकार को सिलेंडरों की सप्लाई शुरू करनी चाहिए, ताकि होटल इंडस्ट्री का कारोबार चल सके और उन्हें राहत मिल सके।

    सप्लाई शुरू नहीं हुई तो कारोबार होगा प्रभावित

    टेन-टेन रेस्तरां के ऑपरेशनल मैनेजर सागर जसवाल ने कहा कि वेंडरों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई देने से मना कर दिया है। फिलहाल रेस्तरां में सिलेंडरों का स्टॉक है, लेकिन अगर सप्लाई शुरू नहीं हुई तो स्टॉक खत्म हो जाएगा और काम प्रभावित होगा। हालांकि सिलेंडरों के विकल्प के रूप में कॉमर्शिलय इंडक्शन है, लेकिन यह महंगा पड़ेगा।