Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jalandhar News: मकसूदां सब्जी मंडी में भारी हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जानें वजह

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 09:03 AM (IST)

    मकसूदां सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह बहुत भारी हंगामा हुआ। मंडी में फड़ियों को ठेके पर दिए जाने का विरोध किया गया। मकसूदां सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन न ...और पढ़ें

    Jalandhar News: मकसूदां सब्जी मंडी में भारी हंगामा।
    Jalandhar News: मकसूदां सब्जी मंडी में भारी हंगामा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। मकसूदां सब्जी मंडी (Maqsudan Vegetable Market) में सोमवार की सुबह भारी हंगामा है। मंडी में फड़ियों को ठेके पर दिए जाने के विरोध में मकसूदां सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन ने मंडी के गेट पर पहले तो ताला जड़ दिया। उसके बाद रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

    फड़ी संचालकों का आरोप है कि जब फड़ियां मंडी पीछे वाले गेट के साथ शिफ्ट की गई थी तो मंडी बोर्ड ने इन्हें ठेके पर न देने का विश्वास जताया था।

    जबकि चंद वर्ष बीतने के बाद अब इसे ठेके पर दे दिया गया है। जिसके चलते ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से वसूली करने की धमकियां मिल रही है।

    ऐसे में मंडी बोर्ड को यह ठेका जल्द से जल्द रद्द करना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे फड़ी एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी में प्रवेश कर रही गाड़ियों को रोका, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: पाकिस्तान के पूर्व विधायक ने किया CAA का समर्थन, कहा- विदेशों में अल्पसंख्यकों के देखें हालात

    यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: एक किलोवाट के पैनल पर मिलेगी 30 हजार की सब्सिडी, घर-घर जाकर सर्वे करेगा डाक विभाग