विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर नगर निगम में फेरबदल, एक महीने बाद ही IAS निकास कुमार का तबादला; संदीप ऋषि की हुई वापसी

Published: Tue, 11 Aug 2026 11:31 PM (IST)

जालंधर नगर निगम में एक महीने के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें आईएएस संदीप ऋषि को दोबारा कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एक महीने बाद ही आईएएस निकास कुमार का तबादला, संदीप ऋषि की वापसी।

एक महीने बाद ही आईएएस निकास कुमार का तबादला, संदीप ऋषि की वापसी।

HighLights

  1. संदीप ऋषि एक महीने बाद जालंधर कमिश्नर लौटे।

  2. उन्हें GMADA के मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार।

  3. विधानसभा चुनाव के कारण सरकार ने दोबारा भरोसा जताया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। नगर निगम जालंधर में एक महीने के अंदर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि दोबारा से नगर निगम जालंधर के कमिश्नर पद पर लौट रहे हैं। 8 जुलाई को संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया था और उनकी जगह आईएएस निकास कुमार को कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

लेकिन अब महज 1 महीने बाद ही सरकार ने फिर से संदीप ऋषि पर भरोसा जताया है। संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम का एडिशनल चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही वह ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भी बने रहेंगे।

विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण संदीप ऋषि को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। संदीप ऋषि पिछले 11 महीने तक जालंधर निगम का कामकाज संभाल चुके हैं। इस दौरान वह निगम के सभी नियम-कानून, फाइलों और प्रोजेक्ट्स को बखूबी समझ चुके थे।

मेयर और अन्य अधिकारियों के साथ भी उनका तालमेल बेहतर बताया जाता है। वहीं दूसरी और निकास कुमार के जालंधर आते ही कई काम रुक गए थे। आईएएस निकास कुमार ने बिना मंजूरी के चल रहे काम रोक दिए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।