विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में मानवता की सारी हदें पार, नर्स के शव को नोचता रहा दरिंदा; दो बार किया दुष्कर्म

Published: Sat, 20 Jan 2024 11:00 PM (IST)

Jalandhar Crime पंजाब के जालंधर में ऑटो चालक की दरिंदगी की घटना सामने आई है। नशे में धुत ऑटो चालक ...और पढ़ें

हत्या के बाद ऑटो चालक ने नर्स के शव से किया दो बार दुष्कर्म (फाइल फोटो)
हत्या के बाद ऑटो चालक ने नर्स के शव से किया दो बार दुष्कर्म (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर में नर्स शमा की हत्या का 25 दिन बाद राजफाश हो गया। 26 दिसंबर, 2023 को नशे में धुत ऑटो चालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए शव के साथ दो बार दुष्कर्म किया और फिर उसे नाले में फेंककर भाग गया। 25 दिन बाद शनिवार को आखिरकार पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपित प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। वह तीन बच्चों का पिता है और तीन बार पहले भी ऑटो में बैठी लड़कियों को शिकार बनाने का प्रयास कर चुका था।

सनकी है आरोपित, पुलिस ने की पुष्ठि

सीसीटीवी फुटेज में शमा आखिरी बार उसके ही ऑटो में बैठते दिखी थी। पुलिस के अनुसार आरोपित सनकी है। उसने डेढ़ माह पहले ऑटो चलाना शुरू किया था। वह घासमंडी नकोदर चौक के आगे सुनसान रास्तों पर ऑटो चलाता था। उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: WhatsApp पर लगाया ‘जट्ट किल्ले 40 डब्ब बोर 45’ गाने का स्टेटस, दो घंटे बाद हुई हत्या

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने शमा को लांबड़ा चर्च के बाहर ऑटो में बिठाया था। उस समय वह नशे में था और उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था। वह ऑटो को नहर वाले सुनसान रास्ते पर ले गया। उसने ऑटो रोका और शमा को पकड़ने का प्रयास किया। वह बचने के लिए ऑटो से उतर कर भाग गई। उसने पीछा करके बालों से उसे पकड़ लिया और घसीटने हुए ऑटो के पीछे ले गया। वहां लोहे की रॉड लगा उसका गला दबा दिया।

नशे में किया दुष्‍कर्म

हत्या के बाद उसने नशे में शव के साथ दुष्कर्म किया। वह वापस आने लगा, लेकिन फिर जाकर दूसरी बार शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। नर्स शमा ढल्लोंवाल डाकखाना, दरगाबाद, थाना कोटली जिला गुरदासपुर की रहने वाली थी। पुलिस शमा के मोबाइल की जांच कर रही थी। उसे पुर्तगाल से उसके पुराने दोस्त के फोन आते थे।

यह भी पढ़ें: निहंग सिख ने युवक को उतारा मौत के घाट, चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस; कपूरथला व जालंधर से मंगाई थी अतिरिक्त फोर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।