Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में पहली बार एक साथ 5100 श्री हनुमान चालीसा का होगा सामूहिक उच्चारण, प्रसिद्ध भजन गायक लगाएंगे हाजिरी

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

    जालंधर के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में 2 जून को पहली बार 5100 श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जालंधर में पहली बार 5100 हनुमान चालीसा का पाठ।

    2. श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में 2 जून को आयोजन।

    3. बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य संकीर्तन भी होगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में पहली बार एक साथ 5100 श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आस्था की यह बयार श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखां में दो जून को बहेगी। जिसे लेकर जहां मंदिर कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां का जा रही है, वहीं बालाजी को समर्पित इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालु्ों में भारी उत्साह है। मंदिर में यह आयोजन भगवान श्री हनुमान के बड़े मंगलवार को लेकर दो जून को शाम सात बजे से होगा। जो देर रात तक जारी रहेगा।

    दरअसल, इन दिनों श्रद्धालुओं द्वारा बालाजी के नौ बड़े मंगलवार अध्यात्मिकता के साथ मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दो जून को पांचवां बड़ा मंगलवार पड़ रहा है। इसी दिन को खास बनाने के लिए मंदिर कमेटी ने 5100 श्री हनुमान चालीसा के पाठ का संकल्प लिया है। जिस तहत जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर एक साथ चालीसा का उच्चारण करेंगे।

    शाम 7 बजे से गूंजेगी भक्ति की स्वर लहरियां

    मंदिर कमेटी के मुख्य सेवादार व विधायक रमन अरोड़ा बताते है कि यह आयोजन शाम सात बजे से शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। सबसे पहले 5100 श्रद्धालु एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद बालाजी महाराज का भव्य संकीर्तन होगा। जिसे लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। जिसमें गेंदे व गुलाब के फूलों के अलावा आकर्षक लाइटिंग के साथ दरबार को सजाया जाएगा।

    मंदिर कमेटी द्वारा तैयारियां जारी

    मंदिर कमेटी से सतपाल गुंबर व अमित गुंबर बताते है कि आयोजन को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं। जिसके तहत श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और प्रसाद वितरण के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पाठ के लिए 5100 श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां भी मंगवाई गई हैं। आयोजन में शामिल होने वाले हर भक्त को एक-एक प्रति भी भेंट की जाएगी। जिससे वह इसका निरंतर उच्चारण कर सकें।

    खबरें और भी

    बड़े मंगलवार का विशेष महत्व

    ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगलवार को बालाजी महाराज की पूजा का विशेष महत्व होता है। जिसके चलते बालाजी के सेवादार इस दिन को भव्य रूप से मनाते है। नौ बड़े मंगल की श्रृंखला में पांचवां मंगल खास माना जाता है। राकेश जसूजा व शैली खन्ना ने कहा कि इस पावन अवसर का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को निर्धारित समय से पूर्व मंदिर पहुंचना चाहिए। लिहाजा सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन का विशेष इंतजाम किया गया है।
    (शाम सहगल)