विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर के राऊवाली में पटाखा मार्केट विवाद सुलझा, पंचायत और एसोसिएशन के बीच बनी सहमति

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:54 PM (IST)

जालंधर के राऊवाली गांव में पटाखा मार्केट को लेकर ग्राम पंचायत और पटाखा एसोसिएशन के बीच चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है

HighLights

  1. राऊवाली पटाखा मार्केट विवाद आपसी सहमति से सुलझा

  2. ग्राम पंचायत और पटाखा एसोसिएशन ने केस वापस लिए

  3. प्रशासनिक अनुमति अभी भी एक अलग विषय है

जागरण संवाददाता, जालंधर। पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में पटाखा मार्केट को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब सुलझने की दिशा में बढ़ गया है।

ग्राम पंचायत राऊवाली और पटाखा एसोसिएशन के बीच आपसी सहमति बनने के बाद पंचायत की ओर से अदालत में दायर केस वापस ले लिया गया।

इस मामले में अधिवक्ता जगपाल सिंह धूपर ने इसकी पुष्टि की है। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत राऊवाली बनाम विकास भंडारी और विकास भंडारी बनाम ग्राम पंचायत राऊवाली से जुड़े दोनों मामले वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दिए गए।

पटाखा कारोबरियों के बीच था विवाद 

रिकॉर्ड में इन्हें 'डिस्मिस्ड एज विड्रावन' दर्ज किया गया है। पटाखा मार्केट को लेकर पंचायत और पटाखा कारोबारियों के बीच विवाद पिछले कई दिनों से चर्चा में था।

इस मामले के अदालत तक पहुंचने के बाद कारोबारियों के सामने भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने से कानूनी विवाद को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

अधिवक्ता जगपाल सिंह धूपर के अनुसार, पंचायत और पटाखा एसोसिएशन के बीच आपसी समझ के आधार पर केस वापस लिया गया है। हालांकि, केस वापस होने का अर्थ अपने आप पटाखा मार्केट लगाने की प्रशासनिक अनुमति मिलना नहीं है। मार्केट के संचालन और अस्थायी लाइसेंस से जुड़े प्रशासनिक आदेश अलग विषय हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।