Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: जालंधर डीसी ने पांच जूनियर असिस्टेंट को दी सीनियर पोस्ट, लिस्ट में ये नाम शामिल

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:30 PM (IST)

    जालंधर के डीसी वरजीत वालिया ने पांच कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत कर्मचारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे, जिस ...और पढ़ें

    पंजाब: जालंधर डीसी ने पांच जूनियर असिस्टेंट को दी सीनियर पोस्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

    पंजाब: जालंधर डीसी ने पांच जूनियर असिस्टेंट को दी सीनियर पोस्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. डीसी वरजीत वालिया ने पांच कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नत किया।

    2. पदोन्नत कर्मचारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

    3. पंजाब सरकार ने 6 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। डीसी वरजीत वालिया ने वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों को भरने के लिए वीरवार को पांच कनिष्ठ सहायकों को पदोन्न्त कर वरिष्ठ सहायक बना दिया है। पदोन्नत होने वालों में सुरजीत सिंह, कनिष्ठ सहायक, उपतहसील कार्यालय, लोहियां, मुनीश शर्मा, कनिष्ठ सहायक, उप-मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय, आदमपुर, परमिंदर सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय तहसीलदार, नकोदर, सुखजीत सिंह, कनिष्ठ सहायक, उप-मंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय,

    फिल्लौर तथा मुनीश सैनी, कनिष्ठ सहायक, विकास शाखा, उपायुक्त कार्यालय, जालंधर का नाम शामिल है। ये कर्मचारी वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। यदि परिवीक्षा अवधि के दौरान इन कर्मचारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उन्हें उनके मूल पद पर पुनः नियुक्त कर दिया जाएगा।

    वहीं, दो दिन पहले पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से राज्य के पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। गृह विभाग (Home-I Branch) द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं।