जालंधर: देवी तालाब मंदिर के बाहर 13 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से महज 13 सेकंड में एक बाइक चोरी हो गई। तीन युवकों ...और पढ़ें

श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से 13 सेकंड में बाइक चोरी।
HighLights
श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर हुई बाइक चोरी।
तीन युवकों ने 13 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
जागरण संवाददाता, जालंधर। श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर से महज 13 सेकंड में ताला तोड़कर तीन युवक बाइक चुराकर फरार गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना आठ की पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
किशनपुरा के रहने वाले जय सोंधी ने बताया कि नगर निगम में आउटसोर्स सीवरमैन के तौर पर कार्यरत है। भाई राहुल सोंधी नौ जनवरी को शाम करीब 5.30 बजे बाइक पर श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने गया था। कुछ देर बाद लौटा तो देखा कि गोशाला रोड पर खड़ी उसकी बाइक गायब थी।
इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें चोरी की पूरी घटना नजर आई। फुटेज में नजर आया कि जहां बाइक खड़ी थी, वहां तीन युवक आए। इनमें से एक युवक बाइक पर बैठ गया, जबकि उसके दो साथी पास में ही खड़े होकर नजर रखने लगे।
इसके बाद युवक ने बेहद तेजी से बाइक का ताला तोड़ा और मात्र 13 सेकंड के भीतर चोरी को अंजाम दे दिया। चोरी के बाद दो युवक अपनी बाइक पर सवार हुए, जबकि तीसरा युवक चोरी की गई बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी।
घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।