जालंधर में फिरौती फायरिंग मामले में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने दुकानदारों को दी चेतावनी
जालंधर पुलिस ने फिरौती के लिए फायरिंग में इस्तेमाल बाइक की फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।ृ ...और पढ़ें

जालंधर में फिरौती फायरिंग मामले में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला गिरफ्तार (File Photo)
HighLights
फिरौती फायरिंग में प्रयुक्त बाइक की फर्जी नंबर प्लेट बनाई।
आरोपी रिशव जालंधर पुलिस द्वारा 25 जून को गिरफ्तार।
पुलिस ने नंबर प्लेट निर्माताओं को सख्त चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। फिरौती के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने में इस्तेमाल हुई बाइक की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपित को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को दर्ज मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक पर लगी फर्जी नंबर प्लेट आरोपित गुरलाल सिंह के कहने पर तैयार करवाई गई थी। जांच के आधार पर नंबर प्लेट बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान रिशव निवासी गांव कलीजपुर थाना दीनानगर, जिला पठानकोट के रूप में हुई है। उसे 25 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों तथा डीसीपी (जांच) मनप्रीत सिंह, एडीसीपी-2 और एसीपी वेस्ट की निगरानी में चल रही जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नंबर प्लेट बनाने वालों को दी चेतावनी कमिश्नरेट पुलिस ने सभी नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी वाहन की नंबर प्लेट बिना संबंधित दस्तावेजों और पूरी जांच पड़ताल के तैयार न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।