पंजाब की राजनीति में शोक की लहर! पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन हो गया है। वह बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत के पिता थे ...और पढ़ें

पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल नहीं रहे।
HighLights
पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन
मंत्री मोहिंदर भगत के पिता थे चुन्नीलाल
विभिन्न संस्थाओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत के पिता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नीलाल का निधन। चुन्नी लाल के निधन पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है।
पंजाब कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कहा, 'मेरे पिता जी आदरणीय पूर्व कैबिनेट मंत्री जी चुन्नी लाल भगत जी अब हमारे बीच नही रहे हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं। उनका जाना हमारे लिए एक ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं हो सकती। उनका अंतिम संस्कार 10 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे किया जाएगा।
